निष्क्रिय पदाधिकारियों को किया जाएगा पदमुक्त: भाटी
- सहारनपुर में कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने कहा कि ब्लाक, सैक्टर व पंचायत स्तर पर कांग्रेस के सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए हमें जनता के बीच जाकर नागरिकों से निजी सम्पर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इसे सफलता के मुकाम पर पहुंचाकर पूरा करना होगा। प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी गौरव भाटी आज यहां महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित विशेष बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में लापरवाही बरतने पर इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पदमुक्त किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि हम इस सदस्यता अभियान को सफलता के शिखर पर ले जाकर अपनी संगठनात्मक शक्ति का परिचय देंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य प्रस्तावित फारमेट व फीस के साथ 15 अप्रैल से पहले अपनी सदस्यता कॉपियां जिला व महानगर कार्यालयों में जमा करा दें। जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी मनीष त्यागी ने बताया कि बैठक के दौरान एक ओर जहां कई ब्लाकों के पदाधिकारियों ने अपनी सदस्यता की कॉपियां जमा कराई।
वहीं दूसरी ओर जनपद प्रभारी गौरव भाटी व जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कुछ पदाधिकारियों को और जिम्मेदारी सौंपते हुए सदस्यता की अतिरिक्त कॉपियां भी दी। बैठक में अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, हरिओम मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, नितिन शर्मा, स. चंद्रजीत सिंह निक्कू, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, अशोक शर्मा, रणधीर सिंह, तंजीम सिद्दीकी, अजय त्यागी, संजय पंवार, रणवीर सिंह, वीरसैन उपाध्याय, आदेश चौधरी, गौरव सैनी, नसीब खान, डा. देवेंद्र कौशिक, सुरेंद्र मनिनवाल, जादोराम गुप्ता, फाजिल अहमद, हरविंद्र सिंह, आशीष आर्य, नवाब अली, उस्मान चौधरी, मोहनलाल, अनीस अली, अभिषेक सैनी, मोहतरम अली, उपमा सिंह, गुलशेर अलवी, बाबर गौड़, गांधीराम, अक्षय चौधरी, नीरज कपिल आदि मौजूद रहे।
