• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.67 लाख मामले, 4529 लोगों की मौत

  • May 19, 2021
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.67 लाख मामले, 4529 लोगों की मौत
  • देश में कोरोना के दैनिक मामलों में धीरे-धीरे कमी नजर आ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 2.67 लाख मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान 4500 से अधिक लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है।

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2.67 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, देश में कोरोना के मामले तो कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 4500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 67 हजार 334 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4529 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

हालांकि, कोरोना के मामलों के साथ देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 89 हजार 851 लोग ठीक हुए हैं। ये आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। देश में अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 86 हजार 363 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना की रिकवरी के साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 27 हजार 46 एक्टिव केस कम हुए हैं।  जिससे फिलहाल देश में कोरोना का सक्रिय आंकड़ा गिरकर 32 लाख 26 हजार 719 पर आ गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 2 करोड़  54 लाख 96 हजार 330  मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना की सक्रिय दर फिलहाल 12.66 फीसद है। कोरोना की रिकवरी दर 86.23% पर है। भारत की कोरोना मृत्यु दर अभी 1.11% है।

मंगलवार को 20.08 लाख टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 20,08,296 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 32 करोड़ 3 लाख एक हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

साढ़े 18 करोड़ से पार पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 18,58,09,302 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 13,12,155 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने के फैसले पर लगाई मुहर

‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने के फैसले पर लगाई मुहर

  • February 24, 2026
‘वो अपने दम पर सरकार..’, अखिलेश यादव के ऑफर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया पलटवार

‘वो अपने दम पर सरकार..’, अखिलेश यादव के ऑफर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया पलटवार

  • February 24, 2026
हत्या के बाद बहन के सामने अक्षत ने पिता के शव को टुकड़ों में काटा था, खौफनाक खुलासा

हत्या के बाद बहन के सामने अक्षत ने पिता के शव को टुकड़ों में काटा था, खौफनाक खुलासा

  • February 24, 2026
हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, CM धामी ने PM को दिया धन्यवाद

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, CM धामी ने PM को दिया धन्यवाद

  • February 24, 2026
मौसम बना काल… पायलट ने ATC से की थी रूट बदलने की मांग, लेकिन… क्या इसलिए हुआ रांची प्लेन क्रैश?

मौसम बना काल… पायलट ने ATC से की थी रूट बदलने की मांग, लेकिन… क्या इसलिए हुआ रांची प्लेन क्रैश?

  • February 24, 2026
‘100 विधायक लाओ, मुख्‍यमंत्री बन जाओ’, अखि‍लेश यादव ने कहा- पुराना ऑफर आज भी कायम है

‘100 विधायक लाओ, मुख्‍यमंत्री बन जाओ’, अखि‍लेश यादव ने कहा- पुराना ऑफर आज भी कायम है

  • February 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन February 24, 2026
  • ग्राम पंचायत अधिकारी के घर विजिलेंस टीम का छापा, साकेत कॉलोनी में मचा हड़कंप February 24, 2026
  • सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई पर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन February 24, 2026
  • समस्याओं का समाधान न हुआ तो 17 मार्च को लखनऊ में आत्मदाह की चेतावनी, निजी स्कूल शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन February 24, 2026
  • नव नियुक्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हेमन्त कुमार का स्वागत February 24, 2026
  • 1 रूपया दहेज लेकर पुत्रों का विवाह करने पर विधायक कीरत सिंह व पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी का सम्मान February 24, 2026
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ सात दिवसीय रासेयोग शिविर का शुभारम्भ February 24, 2026
  • जनसुनवाई में दो समस्याओं का हुआ तत्काल निस्तारण February 24, 2026
  • ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने के फैसले पर लगाई मुहर February 24, 2026
  • ‘Congress के शहजादे को कोई Serious नहीं लेता’, राहुल गांधी के बयान पर शेखावत का तीखा पलटवार February 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez