• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

वैक्‍सीनेशन की रफ्तार के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, जानें- अब तक कितनों को लगा टीका

  • April 7, 2021
वैक्‍सीनेशन की रफ्तार के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, जानें- अब तक कितनों को लगा टीका
vaccination in India
  • भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही वैक्‍सीनेशन में भी तेजी आई है। भारत में अब तक 87077474 लोगों को वैक्‍सीन दी जा चुकी है। इस तरह से भारत वैक्‍सीनेशन के मामले में दुनिया में सबसे आगे है।

नई दिल्‍ली । कोरोना वायरस संक्रमण में आई तेजी के मद्देनजर भारत ने वैक्‍सीनेशन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब अब तक 8.70 करोड़ (8,70,77,474) से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन की खुराक दी जा चुकी है। इस तरह से वैक्‍सीनेशन की रफ्तार के मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक जितने लोगों का वैक्‍सीनेशन किया गया है उनमें लद्दाख के 33 लाख लोग भी शामिल हैं।

सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसान अब तक 89,63,724 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्‍सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि वैक्‍सीन की दोनों खुराक लेने वाले स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की संख्या 53,94913 तक जा पहुंची है। महामारी का सामना करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स की बात करें तो वैक्‍सीन की पहली खुराक लेने वालों की संख्‍या 97,312826 और दोनों खुराक लेने वालों की संख्‍या 4312826 तक जा पहुंची है। इसी तरह से अब तक 45-59 वर्ष की आयु वाले 21860709 लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि दोनों डोज पाने वालों की संख्‍या 431933 है। इस श्रृंखला में 60 वर्ष से अधिक आयु के 5375953 लोगों को वैक्‍सीन की पहली खुराक और 1000787 वैक्‍सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। ये सभी आंकड़े 7 अप्रैल की सुबह सात बजे तक के हैं।

आपको बता दें कि भारत में बीते 24 घंटे में दूसरी बार एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कुल 115736 नए मामले आए हैं। देश के 80 फीसद से अधिक मामले केवल आठ राज्‍यों में से सामने आए हैं, जिनमें महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़,कर्नाटक, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल शामिल है। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 55469 मामले बीते 24 घंटों के दौरान सामने आए हैं। इसके बाद छत्‍तीसगढ़ में 9921 और कर्नाटक में 6150 मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो ये 843473 तक पहुंच गए हैं। भारत में कोरोना मामलों का रिकवरी रेट शुरुआत से ही काफी बेहतर रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ये रेट 92 फीसद से अधिक है। भारत में अब तक 11792135 मरीज ठीक हो चुके हें। बीते 24 घंटों की बात करें 59856 मरीजों को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया गया है, जबकि बीते 24 घंटों के दौरान 630 मरीजों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक मौतें महाराष्‍ट्र से सामने आई हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
‘जो वंदे मातरम् का जो विरोध करेगा वो वहीं जाए जहां…’, CM योगी की कांग्रेस और सपा को दो टूक

‘जो वंदे मातरम् का जो विरोध करेगा वो वहीं जाए जहां…’, CM योगी की कांग्रेस और सपा को दो टूक

  • February 14, 2026
वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी

वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी

  • February 13, 2026
‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

  • February 13, 2026
‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

  • February 13, 2026
‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा

‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा

  • February 13, 2026
दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया

दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया

  • February 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सीएम योगी तो अभी से खुद को प्रधानमंत्री समझने लगे हैं’, सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बयान February 14, 2026
  • ‘जो वंदे मातरम् का जो विरोध करेगा वो वहीं जाए जहां…’, CM योगी की कांग्रेस और सपा को दो टूक February 14, 2026
  • जामिया तिब्बिया मेडिकल काॅलेज देवबन्द में बनाया गया यूनानी डे February 13, 2026
  • वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी February 13, 2026
  • ‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी? February 13, 2026
  • पीड़ित ने फर्जी बैनामे, धमकी देने और निर्माण कार्य में बाधा का लगाया आरोप February 13, 2026
  • 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन, पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित February 13, 2026
  • मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार को न्यायिक अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश February 13, 2026
  • सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण February 13, 2026
  • रमजान एवं ईद तथा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में शांति समिति की हुई बैठक February 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez