• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मेरठ में रेमडेसिविर की जगह पानी भरकर लगा दिया इंजेक्‍शन, मरीज की मौत, सुभारती ग्रुप के ट्रस्‍टी पर मुकदमा- दो गिरफ्तार

  • April 24, 2021
मेरठ में रेमडेसिविर की जगह पानी भरकर लगा दिया इंजेक्‍शन, मरीज की मौत, सुभारती ग्रुप के ट्रस्‍टी पर मुकदमा- दो गिरफ्तार
  • Black Marketing of Remdesivir Injection In Meerut सुभारती मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी और उनके बेटे के खिलाफ कालाबाजारी कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सुभारती मेडिकल कालेज के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि रेडमेसिविर की जगह डिस्टिल वाटर लगा दिया।

मेरठ: लखनऊ के बाद मेरठ में रेमडेसिविर इंजेक्‍शन की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीज के उपचार में प्रयोग होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का सुभारती मेडिकल कालेज में बड़ा मामला सर्विलांस की टीम ने पकड़ा है। सुभारती मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी और उनके बेटे के खिलाफ कालाबाजारी कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सुभारती मेडिकल कालेज के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि रेमडेसिविर की जगह डिस्टिल वाटर लगा दिया। जिस कारण इंजेक्‍शन नहीं मिलने से मरीज की मौत हो गई।

इंजेक्‍शन की जगह लगा दी डिस्टिल वाटर 

सुभारती मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड स्थित सैकेंड फ्लोर पर गाजियाबाद के कविनगर निवासी शोभित जैन भर्ती थे। शोभित जैन को लगाने के लिए परिवार के लोगों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन सुभारती के वार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को दे दिया। जिसके बाद युवक को इंजेक्‍शन तो लगाया गया, लेकिन उस इंजेक्‍शन में केवल डिस्‍ट‍िल वाटर ही था। शुक्रवार को मरीज शोभित जैन की सांसे थम गई।

25 हजार में बेचा जा रहा था

इंजेक्शन को सुभारती कालेज के बाहर 25 हजार में बेचा जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने सुभारती के कर्मचारी आबिद और अंकित को गेट पर ही दबोच लिया। दोनों ने सर्विलांस की टीम के साथ हाथापाई कर दी। उसके बाद अंदर से सुभारती के स्टाफ ने पुलिस से इंजेक्शन छीनने की कोशिश की। बाद में पुलिस बल बुलाकर आबिद और अंकित को पकड़ लिया।

इंजेक्शन की जिम्मेदारी सुभारती ग्रुप के ट्रस्टी की थी

पूछताछ में सामने आया कि इंजेक्शन की जिम्मेदारी सुभारती ग्रुप के ट्रस्टी अतुल कृष्ण भटनागर की थी। साथ ही उनके बेटे डा. कृष्ण मूर्ति के नेतृत्व में इंजेक्शन मरीज को लगाया जाना था। पुलिस ने जानी थाने में अतुल कृषण भटनागर, उनके बेटे डा. कृष्ण मूर्ति कर्मचारी आबिद और अंकित को रेमडेसिविर की कालाबाजारी में नामजद कर दिया। साथ ही आबिद और अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने क्‍या कहा

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सुभारती में रेमडिसिवर की कालाबाजारी में बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। उसके बाद इंजेक्शन को बाहर ब्लैक में 25 हजार का बेचा जा रहा था। इसी के चलते एक मरीज शोभित जैन की मौत भी हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि मरीज को डिस्टिल वाटर लगाई गई थी, जबकि रेडमेसिविर को बचा लिया था।

 

Post navigation

Prev
Next
7 साल बाद दिल्ली पहुंचे शी जिनपिंग, BRICS समिट में PM मोदी से होगी अहम मुलाकात

7 साल बाद दिल्ली पहुंचे शी जिनपिंग, BRICS समिट में PM मोदी से होगी अहम मुलाकात

  • September 12, 2026
सचिन पायलट ने CJP को दी चुनौती, बोले- पंजाब के स्कूलों का भी उसी नजरिए से करें ऑडिट

सचिन पायलट ने CJP को दी चुनौती, बोले- पंजाब के स्कूलों का भी उसी नजरिए से करें ऑडिट

  • September 12, 2026
ED की छापेमारी के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दो संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा

ED की छापेमारी के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दो संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा

  • September 12, 2026
वाराणसी MLC चुनाव में BJP-SP की तैयारी तेज, सपा ने उतारा आशुतोष सिन्हा, बीजेपी में मंथन

वाराणसी MLC चुनाव में BJP-SP की तैयारी तेज, सपा ने उतारा आशुतोष सिन्हा, बीजेपी में मंथन

  • September 12, 2026
BRICS Summit में गूंजा भाईचारे का संदेश, अजमेर शरीफ के गद्दी नशीन बोले- ‘कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही पैगाम’

BRICS Summit में गूंजा भाईचारे का संदेश, अजमेर शरीफ के गद्दी नशीन बोले- ‘कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही पैगाम’

  • September 12, 2026
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गर्मी-उमस से राहत; आज भी बरसेंगे बादल

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गर्मी-उमस से राहत; आज भी बरसेंगे बादल

  • September 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • 7 साल बाद दिल्ली पहुंचे शी जिनपिंग, BRICS समिट में PM मोदी से होगी अहम मुलाकात September 12, 2026
  • सचिन पायलट ने CJP को दी चुनौती, बोले- पंजाब के स्कूलों का भी उसी नजरिए से करें ऑडिट September 12, 2026
  • ED की छापेमारी के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दो संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा September 12, 2026
  • CJP नेता सौरव दास मोदी सरकार पर भड़के, बोले- ‘इंस्टाग्राम पर मेरी…’ September 12, 2026
  • BRICS Summit पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया के सामने दिख रही नए भारत की ताकत September 12, 2026
  • वाराणसी MLC चुनाव में BJP-SP की तैयारी तेज, सपा ने उतारा आशुतोष सिन्हा, बीजेपी में मंथन September 12, 2026
  • BRICS Summit में गूंजा भाईचारे का संदेश, अजमेर शरीफ के गद्दी नशीन बोले- ‘कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही पैगाम’ September 12, 2026
  • मोदी-पुतिन की मुलाकात की तस्वीरों के साथ PM ने शेयर किया खास गाना, ‘Song for Denise’ पर यूजर्स बोले- परफेक्ट चॉइस September 12, 2026
  • दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गर्मी-उमस से राहत; आज भी बरसेंगे बादल September 12, 2026
  • 7 साल बाद भारत की धरती पर कदम रखेंगे जिनपिंग, PM मोदी के साथ मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर September 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021