• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मेरठ में रेमडेसिविर की जगह पानी भरकर लगा दिया इंजेक्‍शन, मरीज की मौत, सुभारती ग्रुप के ट्रस्‍टी पर मुकदमा- दो गिरफ्तार

  • April 24, 2021
मेरठ में रेमडेसिविर की जगह पानी भरकर लगा दिया इंजेक्‍शन, मरीज की मौत, सुभारती ग्रुप के ट्रस्‍टी पर मुकदमा- दो गिरफ्तार
  • Black Marketing of Remdesivir Injection In Meerut सुभारती मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी और उनके बेटे के खिलाफ कालाबाजारी कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सुभारती मेडिकल कालेज के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि रेडमेसिविर की जगह डिस्टिल वाटर लगा दिया।

मेरठ: लखनऊ के बाद मेरठ में रेमडेसिविर इंजेक्‍शन की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीज के उपचार में प्रयोग होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का सुभारती मेडिकल कालेज में बड़ा मामला सर्विलांस की टीम ने पकड़ा है। सुभारती मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी और उनके बेटे के खिलाफ कालाबाजारी कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सुभारती मेडिकल कालेज के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि रेमडेसिविर की जगह डिस्टिल वाटर लगा दिया। जिस कारण इंजेक्‍शन नहीं मिलने से मरीज की मौत हो गई।

इंजेक्‍शन की जगह लगा दी डिस्टिल वाटर 

सुभारती मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड स्थित सैकेंड फ्लोर पर गाजियाबाद के कविनगर निवासी शोभित जैन भर्ती थे। शोभित जैन को लगाने के लिए परिवार के लोगों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन सुभारती के वार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को दे दिया। जिसके बाद युवक को इंजेक्‍शन तो लगाया गया, लेकिन उस इंजेक्‍शन में केवल डिस्‍ट‍िल वाटर ही था। शुक्रवार को मरीज शोभित जैन की सांसे थम गई।

25 हजार में बेचा जा रहा था

इंजेक्शन को सुभारती कालेज के बाहर 25 हजार में बेचा जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने सुभारती के कर्मचारी आबिद और अंकित को गेट पर ही दबोच लिया। दोनों ने सर्विलांस की टीम के साथ हाथापाई कर दी। उसके बाद अंदर से सुभारती के स्टाफ ने पुलिस से इंजेक्शन छीनने की कोशिश की। बाद में पुलिस बल बुलाकर आबिद और अंकित को पकड़ लिया।

इंजेक्शन की जिम्मेदारी सुभारती ग्रुप के ट्रस्टी की थी

पूछताछ में सामने आया कि इंजेक्शन की जिम्मेदारी सुभारती ग्रुप के ट्रस्टी अतुल कृष्ण भटनागर की थी। साथ ही उनके बेटे डा. कृष्ण मूर्ति के नेतृत्व में इंजेक्शन मरीज को लगाया जाना था। पुलिस ने जानी थाने में अतुल कृषण भटनागर, उनके बेटे डा. कृष्ण मूर्ति कर्मचारी आबिद और अंकित को रेमडेसिविर की कालाबाजारी में नामजद कर दिया। साथ ही आबिद और अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने क्‍या कहा

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सुभारती में रेमडिसिवर की कालाबाजारी में बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। उसके बाद इंजेक्शन को बाहर ब्लैक में 25 हजार का बेचा जा रहा था। इसी के चलते एक मरीज शोभित जैन की मौत भी हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि मरीज को डिस्टिल वाटर लगाई गई थी, जबकि रेडमेसिविर को बचा लिया था।

 


Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी ने मनरेगा के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया

राहुल गांधी ने मनरेगा के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया

  • January 22, 2026
प्रिया सरोज ने उनके MPLADS फंड को लेकर जारी तस्वीरों के बताया गलत, कहा- 95% पैसा किया खर्च

प्रिया सरोज ने उनके MPLADS फंड को लेकर जारी तस्वीरों के बताया गलत, कहा- 95% पैसा किया खर्च

  • January 22, 2026
डोनल्ड ट्रंप ने किया बोर्ड ऑफ पीस का एलान, बोले- यूएन के साथ ही मिलकर करेंगे काम

डोनल्ड ट्रंप ने किया बोर्ड ऑफ पीस का एलान, बोले- यूएन के साथ ही मिलकर करेंगे काम

  • January 22, 2026
‘सिर्फ वोट पाने के लिए खुद को चायवाला…’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

‘सिर्फ वोट पाने के लिए खुद को चायवाला…’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

  • January 22, 2026
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक; चार जवान बलिदान और नौ घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक; चार जवान बलिदान और नौ घायल

  • January 22, 2026
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरी फंसी भोजपुरी सिंगर, पुलिस ने की कार्रवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरी फंसी भोजपुरी सिंगर, पुलिस ने की कार्रवाई

  • January 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • उप मुख्यमंत्री ने किया पी0एच0सी0 जडौदा जट्ट का औचक निरीक्षण January 22, 2026
  • नानौता पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर January 22, 2026
  • बिना लाइसेंस के वैंकट हाॅलों में नहीं परोसी जाएगी शराब: उप आबकारी आयुक्त January 22, 2026
  • पुलिस के हत्थे चढ़ें तीन शातिर वांछित आरोपी January 22, 2026
  • मुख्यमंत्री योगी ने लोनिवि राज्य मंत्री के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि दी January 22, 2026
  • राहुल गांधी ने मनरेगा के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया January 22, 2026
  • प्रिया सरोज ने उनके MPLADS फंड को लेकर जारी तस्वीरों के बताया गलत, कहा- 95% पैसा किया खर्च January 22, 2026
  • राष्टरीय सेवा योजना शिविर मे स्ंवय सेवको ने नशा मुक्ति प्रति जागरूक किया January 22, 2026
  • डोनल्ड ट्रंप ने किया बोर्ड ऑफ पीस का एलान, बोले- यूएन के साथ ही मिलकर करेंगे काम January 22, 2026
  • ‘सिर्फ वोट पाने के लिए खुद को चायवाला…’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना January 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez