• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बारामूला मुठभेड़ में LeT का 10 लाख का ईनामी मुदसिर पंडित समेत 3 आतंकी ढेर

  • June 21, 2021
बारामूला मुठभेड़ में LeT का 10 लाख का ईनामी मुदसिर पंडित समेत 3 आतंकी ढेर
  • Baramulla Encounter सुरक्षाबलों को इलाके में तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस के पास यह पक्की जानकारी थी कि इलाके में छिपे तीन आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी मुदसिर पंडित भी शामिल है जो तीन पुलिसकर्मियों दो काउंसलरों और दो नागरिकों की हत्या में शामिल था।

श्रीनगर। कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे सुरक्षाबलों के खिलाफ रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। जिला बारामूला के सोपोर इलाके में रविवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में शीर्ष आतंकी मुदसिर पंडित भी शामिल था। कई हत्याओं व आतंकी हमलों में वांछित मुदसिर पर पुलिस ने 10 लाख का ईनाम भी घोषित कर रखा था।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मुदसिर पंडित के मारे जाने से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। पंडित तीन पुलिसकर्मियों, दो काउंसलरों और दो नागरिकों की हत्या में शामिल था। उसी ने सोपोर हुई काउंसरों की बैठक के दौरान हमला कर दो काउंसरों और एक पुलिस कर्मी की हत्या कर दी थी। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।

मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर में जिला बारामूला के सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में हुई। देर रात सुरक्षाबलों को इलाके में तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस के पास यह पक्की जानकारी थी कि इलाके में छिपे तीन आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी मुदसिर पंडित भी शामिल है। एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल देर रात को गुंड ब्राठ इलाके में पहुंचा और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

ये तीनों आतंकी एक मकान में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले सुरक्षाबलों ने हर बार की तरह आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु आतंकियों ने इसका जवाब गोलीबारी से ही दिया। तड़के एक से दो बजे के भीतर तीनों आतंकियों को एक के बाद एक मार गिराया गया। आतंकियों को मार गिराने के बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया। तीनों शवों को अपने कब्जे में लेने के बाद इस बात की पुष्टि की गई कि मारे गए आतंकियों में मुदसिर शामिल है या नहीं।

आइजीपी ने आज सोमवार सुबह ट्वीटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की कि मारे गए तीन आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मुदसिर पंडित भी शामिल है। यही नहीं मरने वालों में एक पाकिस्तानी आतंकी असरार उर्फ अब्दुल्ला भी शामिल है। यह भी पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था। असरार 2018 से उत्तरी कश्मीर में सक्रिय था। तीसरे आतंकी की पहचान अभी तक जाहिर नहीं की गई है परंतु वह स्थानीय बताया जा रहा है।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। तड़के ऑपरेशन की समाप्ति के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली कर दिया।

 


Post navigation

Prev
Next
संजय राउत का बड़ा आरोप, अजित गुट की NCP और शिंदे की शिवसेना के विधायक तोड़ रही बीजेपी

संजय राउत का बड़ा आरोप, अजित गुट की NCP और शिंदे की शिवसेना के विधायक तोड़ रही बीजेपी

  • April 3, 2026
बंगाल बंधक विवाद मामले में AIMIM नेता मोफ़क्करुल इस्लाम गिरफ़्तार, चुनाव ड्यूटी पर तैनात जजों को बंधक बनाने का ‘मास्टरमाइंड’ घोषित

बंगाल बंधक विवाद मामले में AIMIM नेता मोफ़क्करुल इस्लाम गिरफ़्तार, चुनाव ड्यूटी पर तैनात जजों को बंधक बनाने का ‘मास्टरमाइंड’ घोषित

  • April 3, 2026
दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में राकेश टिकैत करेंगे देहरादून कूच, किसानों के साथ होगा प्रदर्शन

दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में राकेश टिकैत करेंगे देहरादून कूच, किसानों के साथ होगा प्रदर्शन

  • April 3, 2026
‘डॉन नहीं मानता, मगर बाहुबली कहना गलत नहीं’, बृजभूषण सिंह पर क्या बोले अवध ओझा?

‘डॉन नहीं मानता, मगर बाहुबली कहना गलत नहीं’, बृजभूषण सिंह पर क्या बोले अवध ओझा?

  • April 3, 2026
यूपी पुलिस में इस साल होगी बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 81 हजार पद; CM योगी ने किया ऐलान

यूपी पुलिस में इस साल होगी बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 81 हजार पद; CM योगी ने किया ऐलान

  • April 3, 2026
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच

MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच

  • April 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • लखनऊ से अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज दबाई जा रही April 3, 2026
  • INS Taragiri से बढ़ी Indian Navy की समुद्री ताकत, Rajnath Singh बोले- दुश्मनों की अब खैर नहीं April 3, 2026
  • संजय राउत का बड़ा आरोप, अजित गुट की NCP और शिंदे की शिवसेना के विधायक तोड़ रही बीजेपी April 3, 2026
  • राघव चड्ढा के बयान पर AAP नेताओं का पलटवार, अब आतिशी बोलीं, ‘आज देश में हर व्यक्ति…’ April 3, 2026
  • बंगाल बंधक विवाद मामले में AIMIM नेता मोफ़क्करुल इस्लाम गिरफ़्तार, चुनाव ड्यूटी पर तैनात जजों को बंधक बनाने का ‘मास्टरमाइंड’ घोषित April 3, 2026
  • दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में राकेश टिकैत करेंगे देहरादून कूच, किसानों के साथ होगा प्रदर्शन April 3, 2026
  • ‘डॉन नहीं मानता, मगर बाहुबली कहना गलत नहीं’, बृजभूषण सिंह पर क्या बोले अवध ओझा? April 3, 2026
  • राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने जारी किया एक और वीडियो, कहा- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं April 3, 2026
  • यूपी पुलिस में इस साल होगी बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 81 हजार पद; CM योगी ने किया ऐलान April 3, 2026
  • ‘हम ही इकालौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन…’, 60 देशों संग बैठक में बोला भारत April 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez