भारत के सैनिक जितने सहनशील उतने ही वीर, किसी देश में नहीं ऐसे जांबाज: जनरल वीके सिंह

भारत के सैनिक जितने सहनशील उतने ही वीर, किसी देश में नहीं ऐसे जांबाज: जनरल वीके सिंह

देश की रक्षा करते शहीद हुए वीर जवानों की याद दिलाती ‘अमर जवान ज्योति’ पर रविवार को 50 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। इसी के सम्मुख 56 शहीदों के घरों से लाई गई पावन माटी रखी थी। मैदान पर देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे।

दो विशाल मंचों पर 56 शहीदों के परिवार के सदस्य मौजूद थे तो वहीं जनता हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम के आया और ड्रोन से गुलाब के फूलों की वर्षा हुई। रविवार को यह नजारा जिमखाना मैदान में नजर आया। हिंदू जागरण मंच की ओर से ‘शहीदों की माटी को नमन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और मुख्य वक्ता आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा रहे। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को संबोधित करते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मान और इज्जत चाहिए और कुछ नहीं चाहिए।

हमारे देश के सैनिक जैसे किसी अन्य देश में नहीं है। वह जितना सहनशील है उतना वीर है। बाकी देशों के सैनिकों से मिला हूं। वे अगर तीन महीने भी खराब माहौल में रहें तो परेशान हो जाते हैं, लेकिन हमारे देश का जवान तीन साल तक मुश्किल परिस्थितियों में भी परेशान नहीं होता है।

पवन सिन्हा ने कहा कि दो तरह का सुरक्षा संकट देश मे है, एक बॉर्डर पर और दूसरा आंतरिक। अक्टूबर से अब तक मुट्ठीभर लोगों ने देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। करोड़ों की सरकारी संपति को नुकसान पहुचाया है। दुनिया मे देश का नाम बदनाम किया है। ये साजिश जेएनयू और केरल में गढ़ी जा रही है।

पीएफआई और एनडीएफ जैसे संगठन भड़काने का काम कर रहे हैं। 68 आतंकी संगठन काम कर रहे हैं। जिनके सम्बन्ध आईएसआईएस और ईरान से सम्बन्ध हैं। ये लोग आपके आसपास कहीं भी हो सकते हैं इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। ये आतंकी बुद्धिजीवी है।

पवन सिन्हा ने कहा कि इनके नाम बड़े सुंदर से होते हैं। इनके साथ काम करके लगता है कि हम आधुनिक लोगों के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन इनकी तार कहां से जुड़े होते हैं। यह आपको नहीं पता होता है, इसलिए हर वक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है।

भारत कहीं न कहीं इस वक्त एक छोटा सा ही सही लेकिन युद्ध फेस कर रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा केवल मणिपुर से लेकर और असम के बीच 53 आतंकवादी संगठन काम कर रहे हैं। आप सिर्फ पांच के नाम जानते हैं।

उन्होंने कहा कि एक बहुत बड़ा तबका है जो लगातार कन्वर्जन की कोशिश कर रहा है। विवेकानंद जी आज जन्मदिन है। वह कहा करते थे जिस धर्म के तुम हो उस धर्म के नेक और अच्छे इंसान बन कर रहो।

आगे उन्होंने कहा यह जो आतंकी बुद्धिजीवी है इनके पास शब्द बहुत अच्छे हैं उन शब्दों के सिद्धांत बड़े अच्छे हैं। जब यह माइक पर आकर बोलना शुरू करते हैं तो ऐसा लगता है कि इनके विचारों का ही शोषण हो रहा है। और हम सब लोग इन लोगों का शोषण कर रहे है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे