आईजी ने किया पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण

आईजी ने किया पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण
  • सहारनपुर में पुलिस लाईन में निरीक्षण करते आईजी प्रीतिंद्र सिंह।

सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. प्रीतिंद्र सिंह ने पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. प्रीतिंद्र सिंह आज रिजर्व पुलिस लाईन पहुंचे जहां उन्होंने एसएसपी आकाश तोमर के साथ परेड की सलामी ग्रहण की। तत्पश्चात आईजी प्रीतिंद्र सिंह ने जीपी स्टोर, क्वार्टर गारद, मैस, कैंटीन, शस्त्रागर व बैलआउट कैफे का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।