संविधान लागू न होता तो देश किसी भी प्रकार से तरक्की नही कर पाता – हृषीकेश पाण्डेय

सहारनपुर [24CN]। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव श्री हृषीकेश पाण्डेय ने कहॉ कि अगर देश में सविधान लागू न होता तो देश किसी भी प्रकार से तरक्की नही कर पाता। संविधान से ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय बना है तथा उच्च न्यायालय एंव जिला न्यायालय भी संविधान के अन्तगर्त कार्य करते हैं। उन्होने यह भी कहॉ कि वैसे तो बच्चो को संविधान के विषय में कालेज में अध्ययन कराया जाता है लेकिन पूर्ण जानकारी हेतु सभी बच्चो को संविधान की किताब अवश्य पडनी चाहियें। जनपद न्यायालय में सविंधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश सहित सभी न्यायालयो के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा अपने अपने स्टाफ को संविधान की शपथ दिलायी गयी।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आज यहां जे0वी0जैन डिग्री कालेज में सविंधान दिवस पर आयोजित गोष्ठि को श्री हृषीकेश पाण्डेय सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने संविधान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि जिस प्रकार हम लोगो के परिवारो मे कानूनी दृष्टि से संविधान लागू होता है उसी प्रकार देश मे भी संविधान लागू होता है वह सब के लिये एक समान है। संविदधान में किसी से कोई भेदभाव नही है।
अधिवक्ता श्री अर्पित शर्मा ने कहॉ कि आप किसी भी नौकरी के लिये आवेदन करे तो उसमे 25 प्रतिशत तक सवाल संविधान पर ही पूछे जाते है। यह भी कहॉ कि हमे अधिकारो के साथ साथ कर्तव्यो का भी पालन करना चाहियें।
प्रवक्ता श्री अखिल प्रसाद ने कहॉ कि भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 ई में बना जिसको बनाने में 2 वर्ष से भी अधिक समय लगा सविंधान के मुख्य निर्माता श्री डा0 भीमराव अम्बेडकर ही थें।
जे0वी0जैन डिग्री कॉलेज प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के कार्यक्रम बार बार कालेज में कराये जाने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदर्शन जैन ने किया। इस अवसर पर प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी राजकुमार गुप्ता,,,पूजा जैन,पकंज जैन धीरज जैन आदि मौजूद थें