• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

“मुझे रात से धमकियां मिल रही हैं” BBC डॉक्युमेंट्री विवाद पर कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले अनिल एंटनी

  • January 25, 2023
“मुझे रात से धमकियां मिल रही हैं” BBC डॉक्युमेंट्री विवाद पर कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले अनिल एंटनी
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने कहा कि उन्हें कल रात से धमकियां मिल रही हैं। अनिल ने बीबीसी की डॉक्युमेंट्री विवाद में भाजपा का साथ दिया था। (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली। पीएम मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री पर रार थम नहीं रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने इस डॉक्युमेंट्री का विरोध करते हुए भाजपा का साथ दिया था। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अनिल एंटनी ने विरोधियों पर हमला बोला है।

कांग्रेस में मेरे लिए जगह नहीं

कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद अनिल एंटनी ने कहा कि ये मेरा व्यक्तिगत फैसला है। मुझे लगता है कि यह कार्रवाई का सबसे अच्छा तरीका है। मैंने अपने पिता के साथ इस पर चर्चा नहीं की। मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है और मुझे उम्मीद है कि नेतृत्व इसे स्वीकार करेगा। मुझे नहीं लगता कि यहां कांग्रेस मेरे लिए जगह है।

रात से मिल रही धमकी

अनिल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया, “मुझे रात से धमकी भरे कॉल और नफरत वाले संदेश मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ, खासकर कांग्रेस के कुछ हिस्सों से। इन सबसे मैं बहुत आहत हुआ हूं।”

ट्वीट हटाने को लेकर बनाया दबाव

बता दें कि अनिल एंटनी ने बुधवार सुबह एक ट्वीट कर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की थी। अनिल ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि मुझ पर मेरा ट्वीट हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बता दें कि इस ट्वीट में अनिल ने बीबीसी की डॉक्युमेंट्री का विरोध किया था। अनिल ने कहा कि उन्होंने ट्वीट हटाने की मांगों को नहीं माना और इस्तीफा दे दिया।

डॉक्युमेंट्री विवाद पर दिया था BJP का साथ

गौरतलब है कि अनिल एंटनी ने डॉक्युमेंट्री विवाद पर भाजपा का साथ दिया था। अनिल ने मंगलवार को कहा कि जो लोग ब्रिटिश प्रसारक और ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रा के विचारों का समर्थन करते हैं और उन्हें जगह देते हैं, वे भारतीय संस्थानों पर एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। क्योंकि 2003 के इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रा का दिमाग था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेद के बावजूद, मुझे लगता है कि यह हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।

 


Post navigation

Prev
Next
भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

  • March 2, 2026
ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया

ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया

  • March 2, 2026
ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक

ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक

  • March 2, 2026
एक्स मुस्लिम ‘सलीम वास्तिक’ मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, ‘मेरा कत्ल करके…’

एक्स मुस्लिम ‘सलीम वास्तिक’ मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, ‘मेरा कत्ल करके…’

  • February 28, 2026
होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

  • February 28, 2026
‘BJP के कुत्ते, पहले भौंकते हैं फिर काटते हैं…’, शिवसेना ने मुखपत्र सामना में साधा निशाना

‘BJP के कुत्ते, पहले भौंकते हैं फिर काटते हैं…’, शिवसेना ने मुखपत्र सामना में साधा निशाना

  • February 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की March 2, 2026
  • किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त March 2, 2026
  • भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी March 2, 2026
  • ‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा March 2, 2026
  • कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान March 2, 2026
  • ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया March 2, 2026
  • खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी” March 2, 2026
  • इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले March 2, 2026
  • ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक March 2, 2026
  • 35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez