‘मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना’, मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान

‘मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना’, मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे शुक्रवार (3 अप्रैल) को मुंब्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित अभिवादन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. इस बीच उन्होंने एक बार फिर ऐसा बयान दिया जो फिर चर्चा का विषय बन गया.

बीजेपी नेता नीतेश राण ने मुस्लिम समुदाय को लेकर कहा कि मैं छाती ठोककर कहता हूं कि मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना हूं. मैं जो विधायक बना हूं, वह हमारे हिंदू समाज ने मुझे चुनकर यहां विधायक के रूप में खड़ा किया है.

‘हिंदू समाज को डराना-धमकाना नहीं’

मंत्री नितेश राणे ने आगे कहा कि हमारे हिंदू समाज को धमकाना-डराना नहीं. तुम अगर हमारा तीसरा डोला (आंख) खोलोगे तो शुक्रवार को तुम्हारा सिलेंडर भी ऊपर नहीं आएगा, इतनी सावधानी बरतना. उन्होंने आगे कहा कि अच्छी तरह से सावधानी बरतना. क्योंकि हमारे इस हिंदू राष्ट्र में, हमारे हिंदू समाज ने आशीर्वाद देकर हमें यहां बिठाया है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं जो मंत्रालय में बैठता हूं या यहां तुम्हारी सभा में आया हूं, वह विधायक या मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक हिंदू के रूप में तुम सबसे बात करने और तुम्हें ताकत देने के लिए आया हूं. इसलिए तुम निश्चिंत रहो.

हमें वोटों की चिंता नहीं है- नीतेश राणे

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि हमें वोटों की चिंता नहीं है. अगर उनके पाँच वोट कम होंगे, तो हमारे हिंदू समाज के पचास वोट हमें मिलेंगे, इसकी चिंता मत करो. हमें अच्छी तरह पता है कि हमारे हिंदू समाज की ताकत क्या है.

उन्होंने अंत में कहा कि यह किसी के पिता का मुंब्रा नहीं है. यह हमारे हिंदू राष्ट्र की मुंब्रा देवी हैं. इसलिए हमें यहां सभा आयोजित करने, हमारे भगवाधारी मुंब्रा में जाकर हमारी इस हिंदू भूमि पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जयघोष करने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है.


Leave a Reply