सैंकड़ों महिलाओं ने थामा रालोद का दामन

सैंकड़ों महिलाओं ने थामा रालोद का दामन
  • सहारनपुर में रालोद में शामिल होने वालों का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय लोकदल के शिविर कार्यालय आरती शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने रालोद में शामिल होने की घोषणा की। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता व लोक संकल्प समिति के सदस्य चौ नीरपाल सिंह, जिला संयोजक चौ अर्जुन सिंह, प्रदेश महासचिव अय्यूब हसन,प्रदेश सचिव भूरा मलिक ने पार्टी में शामिल करवाया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। नारी शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। राष्ट्रीय लोकदल में सभी मात्र शक्तियों को पूरा सम्मान दिया जायेगा। महिला ब्रिगेड की नेता आरती शर्मा ने कहा कि हमारी महिला ब्रिगेड मिशन2022 के लिए तैयार है।हर बूथ पर महिलाओं की हिस्सेदारी होगी। आरती शर्मा ने कहा कि महिला ब्रिगेड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। जयंत चौधरी जी के इशारे पर महिलाएं झांसी की रानी की तरह लड़ेंगी। आरती ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है।राष्ट्रीय लोकदल सभी महिलाओं को न्याय व सम्मान देने का वायदा करती है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि राष्ट्रीय लोकदल के झंडे के नीचे आओ तुम्हें ताकत मिलेगी।

गुलशन खान व साहिषता ने कहा कि हमारी महिला यूनिट जयंत चौधरी जी के हाथों को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने वाली मुख्य महिलाएं नरेश रानी, साधना सिंह, प्रीती शर्मा, सोनम धीमान, हीना खान, दिलशाद बेगम, शीबा परवीन, बाबरी,अलीशा खान, निशा, रुखसाना, ज्योति अरोड़ा, प्रियंका शर्मा, तबस्सुम, सितारा बेगम, नसीमा आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान चौ अरविंद मलिक, शरनदास सोनकर, चौ नरेंद्र, चौ जितेंद्र, सचिन चौधरी, सपन कुमार आदि उपस्थित रहे।