सैंकड़ों लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सैंकड़ों लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • सहारनपुर में शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करता रक्तदाता।

सहारनपुर [24CN] । यूथ फाउंडेशन वैलफेयर सोसायटी व संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित महारक्तदान शिविर में 101 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ पं. कमलकिशोर शर्मा, रश्मि टैरेंस व अनुपमा महाजन ने दीप प्रज्जवलित करके किया। शिविर में 101 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान प्रमिल चौधरी, सुदर्शन जुनेजा, पं. कपिल कौशिक, गगन नागपाल, तरूण हुडिय़ा, कंवल लूथरा, रजत सैनी, अंश मित्तल, हिमांशु सैनी, स्पर्श कालरा, सागर दहिया, अभिषेक अरोड़ा, पार्षद मोनिका सिंह, ऋतिका ठक्कर, अदिति, सोनम, पारूल शर्मा, मुस्कान बजाज आदि मौजूद रहे।