10 फरवरी 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन आलस्य से काम बिगड़ सकता है

10 फरवरी 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन आलस्य से काम बिगड़ सकता है

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: रटन्ती कालिका पूजा।

आज की भद्रा: दोपहर 01 बजकर के 35 मिनट तक।

विशेष: बुध वक्री, षटग्रही योग।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या मन को विचलित कर सकती है। धैर्य रखने और बुद्धि से काम लेने से सफलता का द्वार खुलेंगे। दूसरों के लिए किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन आलस या किसी दूसरे के कारण हस्तक्षेप कष्टकारी हो सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी आवश्यक है। सतर्क रहें।

कर्क: दांपत्य जीवन में किसी तरह का जोखिम न लें। पारिवारिक सुख एवं सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में धीरे-धीरे सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी का सहयेाग मिलेगा, जिससे रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

धनु: संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं ऋण के प्रति अधिक सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ फलदाई होगा।

कुंभ: पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की उलझनों के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

मीन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे