02 फरवरी 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
राशिफल
मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
कर्क: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगित के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। झगड़ा, विवाद से बचें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन कोई ऐसा घटना भी हो सकती है, जो आपके हित में न हो। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।
मकर: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। अनचाही यात्रा हो सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।