हिन्दू विरोधी मानसिकता से सनातन को बचाने के लिये हिन्दू एकजुट हों: प्रीत बाहदुर

हिन्दू विरोधी मानसिकता से सनातन को बचाने के लिये हिन्दू एकजुट हों: प्रीत बाहदुर

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। विश्व हिंदु परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रीतबहादुर ने विश्व हिंदु परिषद की प्रासांगिकता समझाते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियो में कथित धर्म निरपेक्षता में संगठन की प्रांसगिता बढी है। हिंदु हित मे आवश्यक है कि विश्व स्तर पर हिंदु एक हो ताकि हिंदु विरोधी मानसिकता का मुकाबला किया जा सके।

विहिप के विभाग संगठन मंत्री यंहा टाबर रोड पर सतगुरू इंस्टिटयुट आफ टेक्नोलोजी मे आयोजित विहिप के 60 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हिंदु कई तरह की समस्याओ का समाना कर रहा हैं। सनातन को सबसे बडा खतरो कथित धर्मनिरपेक्ष ताकतो से है। इनसे मुकाबला करने के लिये हिंदु समाज को एकजुट होना होगा।

जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने अपने संबोधन में संगठन की स्थापना से लेकर कार्य और कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल हिन्दू व हिंदुत्व के लिए समर्पित है।
कहा कि युवाओ को राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिये विहिप व बजरंगदल से जुडना चाहिए। वर्तमान समय में चुनौती बढ रही है। कुछ लोग जानबूझकर सनातन को न केवल बदनाम कर रहे है बल्कि धर्मांतरण भी कर रहे है। सनातन को बचाने के लिये अवैध धर्मांतरण को रोका ही जाना चाहिए। साथ ही हिंदु समाज को परिवार प्रणाली में अुनशासन का पालन तथा बच्चो में सनातन संस्कृति के विकास की ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने पाश्चात्य सभ्यता से बचने का भी अनुरोध किया। इस मौके पर विहिप का साठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सभा कक्ष मे उपस्थित विहिप कार्यकर्ता
सभाकक्ष में उपस्थित विहिप कार्यकर्ता व हिन्दू समाज

कार्यक्रम को पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विहिप के जिलामंत्री संदीप चौधरी व प्रखंड अध्यक्ष अक्षय न भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंघल व संचालन आशीष आर्य ने किया। कार्यक्रम में अंबुज शर्मा, आकाश चौधरी, राहुल, सम्राट, सभासद बालेश्वर गुप्ता, दीपक गोयल, नीरज देवी, अंजु त्यागी, शिवांगी शर्मा, पूजा कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे