• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्व सरमा, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई पद की शपथ

  • May 10, 2021
असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्व सरमा, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई पद की शपथ
  • असम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज हिमंता बिस्व सरमा ने पद की शपथ ली। सरमा के असम का मुख्यमंत्री चुने जाने के साथ ही कांग्रेस से बाहर जाकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं के आंकड़ों में इजाफा हो गया है।

नई दिल्ली । असम में भाजपा नेता और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंता बिस्व सरमा ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। उन्होंने रविवार को राज्यपाल जगदीश चंद्र मुखी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

2015 में छोड़ा था कांग्रेस का दामन

असम में भाजपा के नया चमकता सितारा बन चुके हिमंता को कांग्रेस छोड़े हुए अभी छह साल भी नहीं हुए और वह राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हिमंता बिस्व सरमा के असम का मुख्यमंत्री चुने जाने के साथ ही कांग्रेस से बाहर जाकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं के आंकड़ों में इजाफा हो गया है।  अब देश में नौ गैर-कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कांग्रेस की सियासी पृष्ठभूमि से होंगे। पूर्वोत्तर के सात में से अब पांच राज्यों के मुख्यमंत्री पुराने कांग्रेसी हो जाएंगे। अभी जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपना सियासी सफर कांग्रेस से शुरू किया था।

सोनोवाल को बताया मार्गदर्शक

सबसे पहले हिमंता को भाजपा विधायक दल और फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद सरमा ने अपने पूर्ववर्ती सर्बानंद सोनोवाल के कार्यकाल को बेदाग और भ्रष्टाचार मुक्त बताते हुए कहा कि वह उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे। वहीं, सोनोवाल ने उन्हें अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि वह राज्य को और ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे।

व्यक्त किया आभार

हिमंता बिस्वा सरमा ने यह मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार भी व्यक्त किया। हिमंता के नाम का प्रस्ताव खुद सोनोवाल ने किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास व नवनिर्वाचित विधायक नंदिता गर्लोसा ने उसका अनुमोदन किया। बता दें कि वर्तमान राजग सरकार राज्य में ऐसी पहली गैर-कांग्रेसी सरकार है जिसने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘वो अपने दम पर सरकार..’, अखिलेश यादव के ऑफर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया पलटवार

‘वो अपने दम पर सरकार..’, अखिलेश यादव के ऑफर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया पलटवार

  • February 24, 2026
हत्या के बाद बहन के सामने अक्षत ने पिता के शव को टुकड़ों में काटा था, खौफनाक खुलासा

हत्या के बाद बहन के सामने अक्षत ने पिता के शव को टुकड़ों में काटा था, खौफनाक खुलासा

  • February 24, 2026
हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, CM धामी ने PM को दिया धन्यवाद

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, CM धामी ने PM को दिया धन्यवाद

  • February 24, 2026
मौसम बना काल… पायलट ने ATC से की थी रूट बदलने की मांग, लेकिन… क्या इसलिए हुआ रांची प्लेन क्रैश?

मौसम बना काल… पायलट ने ATC से की थी रूट बदलने की मांग, लेकिन… क्या इसलिए हुआ रांची प्लेन क्रैश?

  • February 24, 2026
‘100 विधायक लाओ, मुख्‍यमंत्री बन जाओ’, अखि‍लेश यादव ने कहा- पुराना ऑफर आज भी कायम है

‘100 विधायक लाओ, मुख्‍यमंत्री बन जाओ’, अखि‍लेश यादव ने कहा- पुराना ऑफर आज भी कायम है

  • February 23, 2026
‘भारतीय युवाओं का सामर्थ्य पूरी मानवता के काम आएगा, दिल्ली घोषणा पत्र ने रचा इतिहास – प्रधानमंत्री मोदी

‘भारतीय युवाओं का सामर्थ्य पूरी मानवता के काम आएगा, दिल्ली घोषणा पत्र ने रचा इतिहास – प्रधानमंत्री मोदी

  • February 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • लाल बारादरी मस्जिद मामले में बजरंग दल की एंट्री, छात्र धरने पर, हनुमान चालीसा पाठ के दौरान हंगामा February 24, 2026
  • ‘मुझे अपने बब्बर शेर पर गर्व’, उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी February 24, 2026
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यूटर्न! पहले कहा- गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब जमानत के लिए पहुंचे हाईकोर्ट February 24, 2026
  • ‘वो अपने दम पर सरकार..’, अखिलेश यादव के ऑफर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया पलटवार February 24, 2026
  • इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी गिरफ्तार, भारत मंडपम प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन February 24, 2026
  • हत्या के बाद बहन के सामने अक्षत ने पिता के शव को टुकड़ों में काटा था, खौफनाक खुलासा February 24, 2026
  • टीम इंडिया को हराने पर डेविड मिलर ने दिया अजीब बयान, कहा- ‘उस पर दबाव बनाने के इरादे से…’ February 24, 2026
  • हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, CM धामी ने PM को दिया धन्यवाद February 24, 2026
  • बारिश संग गिरेगी बिजली, 12 राज्यों के लिए ‘आफत’ वाला अलर्ट, दिल्ली-यूपी और बिहार में बरसेंगे बादल? जानें February 24, 2026
  • मौसम बना काल… पायलट ने ATC से की थी रूट बदलने की मांग, लेकिन… क्या इसलिए हुआ रांची प्लेन क्रैश? February 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez