shobhit University Gangoh
 

मेरठ के पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज की हालत बिगड़ी, सहारनपुर के 12 जमातियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट

लाॅकडाउन के ग्यारहवें दिन जहां मेरठ मेडिकल में भर्ती जिले के पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। डाॅक्टरों की टीमें आइसोलेशन वार्ड में भेजी गईं है। वहीं, लखनऊ मस्जिद में मिले सहारनपुर के 12 जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाई अलर्ट पर हैं।

मेरठ के पहले कोरोना पाॅजिटिव खुर्जा निवासी मरीज की शनिवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। वह मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। चिकित्सकों की टीमें आइसोलेशन वार्ड में पहुंची हैं।

बता दें कि यह मरीज महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ पहुंचा था। जहां शास्त्रीनगर में अपनी ससुराल आया था। उसके परिवार के चार सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि अन्य सभी आइसोलेशन में भर्ती हैं।

Jamia Tibbia