हरियाणा में 24 घंटे में 18 मौतें, नए मामलों में रिकार्डतोड़ बढ़ोत्तरी, प्रदेश में एक्टिव केस 4406

चंडीगढ़ : हरियाणा में सोमवार को एक बार फिर कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18 मौतें रिकॉर्ड में दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं कोरोना के नए मामलों को रिकॉर्ड भी एक बार फिर से टूट गया। 24 घंटे के अंदर 550 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं। दूसरे आंकड़े की बात करें तो कोरोना मामलों का डबलिंग रेट 9 दिन का चल रहा है। हरियाणा में 10 लाख की जनसंख्या पर 7630 ही लोगों के टेस्ट हो पा रहे हैं।

प्रदेश में कुल 8272 कोरोना संक्रमित में 4406 केस अब भी सक्रिय हैं। वहीं अब तक 118 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से 51 मौतें केवल कोरोना वायरस के कारण हुई हैं, अन्य 67 मौतें ऐसी हैं, जिन मरीजों के कोरोना के संक्रमण दूसरी गंभीर बीमारियां थी। हरियाणा में कोरोना रिकवरी रेट भी घटकर 45.31 प्रतिशत पर पहुंच गया है। प्रदेश में अबतक 3748 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में 51 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है, इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 33 मरीज व वेंटीलेटर पर 18 मरीज हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (16 जून, शाम)-

 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय
गुरुग्राम 205 3682 1915[139] 46[9] 1721
फरीदाबाद 174 1579 387[2] 38[5] 1154
सोनीपत 32 631 263 7[1] 361
झज्जर 8 149 108[4] 2 39
नूंह 1 117 102[1] 0 15
अंबाला 21 208 91[8] 3 114
पलवल 6 204 107[2] 1 96
पानीपत 8 105 70 5 30
पंचकूला 1 56 26 0 30
जींद 1 74 28[2] 4[1] 42
करनाल 13 159 68[2] 2 89
यमुनानगर 0 45 20 0 25
सिरसा 3 78 51[9] 0 27
फतेहाबाद 4 79 39 0 40
भिवानी 7 134 53[3] 2[2] 79
रोहतक 25 346 138[10] 6 202
महेन्द्रगढ़ 6 141 90 0 51
हिसार 5 138 72 1 65
रेवाड़ी 21 115 12 0 103
चरखी दादरी 6 53 7 1 45
कैथल 0 61 30 0 31
कुरुक्षेत्र 3 83 52[1] 0 31
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 5 0 16
कुल- 550 8272 3748[183] 118[18] 4406

 

 

Content retrieved from: https://haryana.punjabkesari.in/national/news/haryana-corona-virus-latest-report-16-june-evening-1186204.


विडियों समाचार