shobhit University Gangoh
 

गुरजोत सिंह सेठी बने उ.प्र.सिख फोरम के महामंत्री

गुरजोत सिंह सेठी बने उ.प्र.सिख फोरम के महामंत्री
  • गुरजोत सिंह सेठी

देवबंद [24CN] : उत्तर प्रदेश सिख फोरम (रजि.) के चेयरमैन सरदार मनमोहन सिंह ने सिख फोरम के सहारनपुर मंडल प्रभारी सरदार गुरजोत सिंह सेठी को फोरम का महामंत्री मनोनीत किया। फोरम के संस्थापक व महामंत्री रहे सरदार इंद्रपाल सिंह सेठी (पत्रकार) के निधन के बाद से यह पद खाली चल रहा था। गुरजोत सिंह सेठी को फोरम महामंत्री मनोनीत करते हुए मनमोहन सिंह ने उनसे फोरम के साथ युवाओं को जोड़ने व कौम को एकजुट करने की अपील की है। सेठी के महामंत्री बनने पर फोरम के उपाध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, बालेंद्र सिंह, डा. गुरदीप सिंह सोढी, बलदीप सिंह, दिलबाग सिंह उप्पल, राजपाल नारंग, राजेश अनेजा, चंद्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Jamia Tibbia