• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में कोरोना के मामलों में तेजी, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश, सात दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन

  • January 7, 2022
देश में कोरोना के मामलों में तेजी, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश, सात दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन
  • देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच विदेश से आने वाले लोगों को लिए दिशानिर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार लोगों को एक हफ्ते तक अनिवार्य रूप से होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में संक्रमण के काबू में लाने के लिए तमाम पाबंदियां लगाई जाने लगी है। इस बीच विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। इसके अनुसार लोगों को सात दिनों तक अनिवार्य तौर पर होम क्वारंटाइन में रहना होगा। ये नियम 11 जनवरी से अगले आदेश तक लागू होंगे। ‘एट-रिस्क’ देशों की सूची में कुल 19 देश शामिल हैं। यहां के यात्रियों को अतिरिक्त नियमों का पालन करना होगा। इसमें आगमन के बाद टेस्टिंग भी शामिल है। भारत सरकार ने इसकी जानकारी दी है।

‘एट-रिस्क’ देशों की सूची में ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, घाना, मारिशस, न्यूजीलैंड ,जिंबाब्वे, तंजानिया, हांगकांग, इजरायल, कांगो, इथोपियाष कजाखस्तान, केन्या, नाइजीरिया, ट्यूनेशिया और जाम्बिया शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार एट रिस्क श्रेणी वाले देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देना होगा। उन्हें हवाई अड्डे पर रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें सात दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। भारत पहुंचने के आठवें दिन आरटी-पीसीआर टेस्ट करानी होगी। इसकी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। नेगेटिव आने पर उन्हें अगले सात दिनों तक अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। हालांकि, यदि कोई पाजिटिव पाया जाता है, तो उसका सैंपल जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए आगे भेजा जाएगा।

संक्रमित पाए गए लोगों को आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। उनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग सहित निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार इलाज किया जाएगा। इनके संपर्क में आए लोगों को प्रोटोकाल के अनुसार संबंधित राज्य सरकार की निगरानी में होम क्वारंटाइन में रहना होगा। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को आने से पहले और बाद में टेस्टिंग में छूट दी गई है।

बता दें कि गुरुवार को एक इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट से इटली के मिलान से पंजाब के अमृतसर पहुंचे यात्रियों का कोरोना टेस्ट हुआ। इस दौरान विमान में सवार 179 लोगों में से 125 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इस बीच विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोनो संक्रमण के  1,17,100 मामले सामने आए। देश में 214 दिनों के बाद एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 हो गई है।

ओमिक्रोन वैरिएंट के भी मामले तेजी से आ रहे हैं। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके 3,007 ममाले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1,199 लोग ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में इसके सबसे अधिक 876 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

  • March 29, 2026
‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

  • March 29, 2026
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026
  • असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर March 29, 2026
  • ‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ March 29, 2026
  • मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग March 29, 2026
  • ‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’ March 29, 2026
  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez