shobhit University Gangoh
 

सरकार महिलाओं को सुरक्षा के साथ दे रही सम्मान: जसवंत सैनी

सरकार महिलाओं को सुरक्षा के साथ दे रही सम्मान: जसवंत सैनी
सहारनपुर में प्रदर्शनी में निरीक्षण करते व विकास पुस्तिका का विमोचन करते राज्यमंत्री जसवंत सैनी व अन्य

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लाभार्थियों को कराया अवगत
लाभार्थियांे को दिये नियुक्ति पत्र, लैप टॉप व वाद्य यंत्र

सहारनपुर। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को सुरक्षा के साथ सम्मान देने का कार्य कर रही है। आज सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के विकास में भागीदार बन रही है।

राज्य मंत्री जसवंत सैनी आज यहां कम्पनी बाग में सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, बेबी किट, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, संस्कृति विभाग द्वारा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत को हारमोनियम, ढोलक, झीका, एक जोड़ी घुंघरू, एक जोड़ी मंजीरा आदि वाद्य यंत्रों का एक-एक सेट वितरित किया गया। त्रिस्तरीय प्रदर्शनी के दौरान संस्कृति विभाग द्वारा नामित कवियों पदम गौतम व प्रवीन तोमर ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत व नीरज सिंह ने रागिणी से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होने कम्पनी बाग में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन द्वारा राज्य मंत्री को काष्ठ से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए उससे बचाव के बारे में जागरूक किया गया। जिला सूचना अधिकारी द्वारा राज्यमंत्री एवं उपस्थित अन्यों को विकास पुस्तिका प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.अर्चना द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मंच का संचालन राकेश शर्मा ने किया।

Jamia Tibbia