• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Gorakhpur Oxygen Plant News: गोरखपुर में आक्सीजन प्लांट से उत्‍पादन ठप, सप्‍लाई रुकने से हाहाकार

  • April 22, 2021
Gorakhpur Oxygen Plant News: गोरखपुर में आक्सीजन प्लांट से उत्‍पादन ठप, सप्‍लाई रुकने से हाहाकार
Oxygen deficiency in Gorakhpur
  • Gorakhpur Oxygen Plant News बुधवार देर रात तकरीबन तीन बजे से बिजली गुल होने के कारण दोनों प्लांट पूरी तरह बंद हो गए हैं। इससे शहर में आक्सीजन के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। निजी अस्पतालों में आक्सीजन का बैकअप खत्म हो रहा है।

गोरखपुर। बुधवार देर रात तकरीबन आयी आंधी से गोरखपुर में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। बरहुआ के 132 केवी पारेषण उपकेंद्र पर रात 2:30 बजे बिजली गिरने से 33 केवी का सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा के कई इलाकों में रात से बिजली नहीं है। इसमें आक्सीजन बनाने वाले दो प्लांट भी शामिल हैं।

रात तकरीबन तीन बजे से बिजली गुल होने के कारण दोनों प्लांट पूरी तरह बंद हो गए हैं। इससे शहर में आक्सीजन के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। निजी अस्पतालों में आक्सीजन का बैकअप खत्म हो रहा है। कोरोना संक्रमितों को आक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत हो रही है। इस कारण अस्पताल संचालक और मरीज के स्वजन डरे हुए हैं। बिजली निगम के अफसरों के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट भी गीडा पहुंच गए हैं। अफसर अब जेनरेटर की व्यवस्था करने में जुटे हैं।

बिजली उपकेंद्र पर गिरी बिजली

रात में तेज आंधी के बीच बिजली निगम के अफसरों ने शहर से लगायत ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति बंद करा दी थी। गीडा के एसडीओ ने बताया कि रात 2:30 बजे उपकेंद्र पर बिजली गिरी। लगातार तकरीबन 10 मिनट तक बिजली गिरने का सिलसिला जारी रहा। बिजली गिरनी बंद हुई तो उपकेंद्र को शुरू करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच में पता चला कि 33 केवी का सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है। जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू करने की कोशिश चल रही है।

12 बजे तक बिजली आने की उम्मीद

गीडा में दोपहर 12 बजे तक बिजली आने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि बिजली गिरने के कारण क्षतिग्रस्त सिस्टम को ठीक कराने में समय लगेगा। गीडा इलाके में वैकल्पिक लाइन न होने के कारण दिक्कत ज्यादा है।

गांवों में मची भगदड़

रात 2:30 बजे अचानक बिजली गिरनी शुरू हुई तो तेज धमाके होने लगे। लगातार बिजली गिरने से आसपास के गांवों में भगदड़ मच गई। कोई समझ ही नहीं पा रहा था कि क्या हो रहा है।

शहर में सुबह आयी बिजली

तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में हाइटेंशन लाइनों पर पेड़ की डालियां और होर्डिंग-बैनर लटक गए। इस कारण आंधी खत्म होने के बाद भी आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी। सुबह तकरीबन पांच बजे कई इलाकों में आपूर्ति शुरू हाे सकी। अब भी कुछ इलाकों में रात से बिजली नहीं है।

शहर में कई जगह गिरे पेड़

तेज आंधी से शहर के कई हिस्‍सों में पेड़ गिर गए हैं। इससे कई क्षेत्रों में आवागमन बाधित है।

 


Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026
LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

  • March 27, 2026
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

  • March 27, 2026
शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत

शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत

  • March 26, 2026
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez