• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

NRC के कारण गोरखाओं को नहीं होगी परेशानी, ईश्वर ने बनाया है भाजपा-गोरखा गठबंधन: अमित शाह

  • April 12, 2021
NRC के कारण गोरखाओं को नहीं होगी परेशानी, ईश्वर ने बनाया है भाजपा-गोरखा गठबंधन: अमित शाह
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत पांचवें चरण के मतदान के लिए गृहमंत्री अमित शाह आज यहां रोड शो के साथ दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने सिलीगुड़ी में रोड शो किया था जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

कोलकाता । पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को  कालिमपोंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। इसके लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  भीड़ ने अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी के जिंदाबाद के नारे तो लगाए ही साथ ही जय श्री राम के नारे भी लगाए। गृहमंत्री ने कहा, ‘ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि यदि NRC लाया जाएगा तो गोरखाओं को निकाला जाएगा। अब तक NRC नहीं आया है। लेकिन यदि यह लागू भी होता है तो एक भी गोरखा को बाहर नहीं निकाला जाएगा। तृणमूल कांग्रेस झूूठ बोलती है।’

उन्होंने कहा, ‘गोरखा और भाजपा का गठबंधन ईश्वर ने बनाया है। भगवान ने गोरखा और भाजपा को भाई-भाई बनाकर भेजा है। कांग्रेस, कम्यूनिस्टों और TMC को गोरखाओं के बलिदान का पता नहीं है। मेरे गोरखा भाई सरहद पर भारत मां के लिए जान देने में कभी पीछे नहीं रहे।’ उन्होंने कहा, ‘CPM ने जुल्म किया और 1200 से ज्यादा गोरखा भाईयों की जान गई और आपको न्याय नहीं मिला। फिर दीदी ने भी गोलीबारी करके गोरखाओं की जान ली। आपको न्याय नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनाईये इन सारे अन्यायों पर SIT बैठाकर जेल की सजा होगी।’

बता दें कि गृहमंत्री आज  जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। दार्जिलिंग हिल्स के कॉलिंगपोंग में होने वाले रोड शो के लिए आज सुबह से ही सड़क के दोनों किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अमित शाह अपने रोड शो में पहाड़ के 3 विधानसभा क्षेत्र दार्जिलिंग,कर्सियांग और कालिमपोंग के भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे। वे उतर दिनाजपुर के हेमताबाद मेें 3.30 बजे  जनसभा को संबोधित करेंगे जहां के विधायक की हत्या कथित तृणमूल कांग्रेस के लोगों द्वारा की गई थी। इसके बाद  सिलीगुड़ी में शाम 5.10 बजे रोड शो करेंगे। रात में विश्राम के लिए वे मकईबारी चाय बागान जाएंगे। मंगलवार को हिंदू नव वर्ष के दिन महाकाल का दर्शन कर दार्जिलिंग में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

  • February 23, 2026
सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

  • February 23, 2026
मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

  • February 23, 2026
‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

  • February 23, 2026
INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

  • February 23, 2026
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे, पद से दे चुके हैं इस्तीफा

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे, पद से दे चुके हैं इस्तीफा

  • February 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन February 23, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक February 23, 2026
  • उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR February 23, 2026
  • सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की February 23, 2026
  • ‘100 विधायक लाओ, मुख्‍यमंत्री बन जाओ’, अखि‍लेश यादव ने कहा- पुराना ऑफर आज भी कायम है February 23, 2026
  • मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार February 23, 2026
  • ‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र February 23, 2026
  • INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’ February 23, 2026
  • पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे, पद से दे चुके हैं इस्तीफा February 23, 2026
  • Sam Pitroda ने IT Sector में गिनाईं भारत की ‘नाकामियाँ’, पलटवार में BJP ने उपलब्धियों की सूची जारी कर दी February 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez