Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

Ganesh Chaturthi 2021: आज गणेश चतुर्थी पर इस मुहूर्त में करें गणपति स्थापना, जानें पूरी विधि

  • September 10, 2021
Ganesh Chaturthi 2021: आज गणेश चतुर्थी पर इस मुहूर्त में करें गणपति स्थापना, जानें पूरी विधि
  • Ganesh Chaturthi 2021 भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। आप भी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करना चाहते हैं तो हम आपको मूर्ति स्थापना मुहूर्त एवं पूरी विधि के बारे में बताते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी की धूम खासकर महाराष्ट्र में देखने को मिलता है, लेकिन अब देश के कई हिस्सों में भी लोग गणेश चतुर्थी मनाने लगे हैं और अपने घर पर गणपति की स्थापना करने लगे हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 सितंबर दिन शुक्रवार से शुरु हो रहा है। आप भी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करना चाहते हैं तो हम आपको मूर्ति स्थापना की मुहूर्त एवं पूरी विधि के बारे में बताते हैं।

गणेश चतुर्थी 2021 तिथि

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का प्रारंभ आज रात 12 बजकर 18 मिनट पर हो रहा है। इसका समापन 10 सितंबर दिन शुक्रवार को रात 09 बजकर 57 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को मनाई जाएगी।

गणेश चतुर्थी 2021 मूर्ति स्थापना मुहूर्त

गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 06:04 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक रवि योग है। ब्रह्म योग भी शाम 05:43 बजे तक है। रवि योग में गणेश चतुर्थी का प्रारंभ हो रहा है, वहीं गणेश चतुर्थी पूजा का मुहूर्त दिन में 11:03 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक है। ऐसे में आप गणपति स्थापना पूजा मुहूर्त में कर लें। या फिर इस दिन राहुकाल 10:44 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है, इस समय को छोड़कर प्रात:काल से लेकर राहुकाल के प्रारंभ से पूर्व कर लें।

गणपति स्थापना विधि

गणेश चतुर्थी पूजा के लिए आप मिट्टी से बनी गणपति प्रतिमा का चयन करें। यह पर्यावरण के अनुकूल रहेगी। गणपति को गाजे बाजे के साथ अपने घर लाएं। एक चौकी पर पीले वस्त्र का आसन लगाकर गणपति को स्थापित करें।

अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च।

श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम।।

इस मंत्र से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करें।

अब गंगाजल और पंचामृत से गणेश जी का अभिषेक करें। उनको वस्त्र अर्पित करें। फिर चंदन, धूप, दीप, पुष्प, सिंदूर, जनेऊ, मोदक, फल आदि चढ़ाएंं। उसके बाद आरती करें। आप जितने दिन के लिए गणपति को अपने यहां रखना चाहते हैं, उतने दिन उनकी विधि विधान से सुबह और शाम की पूजा करें।

 


Post navigation

Prev
Next
‘प्राइवेट स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन’, प्रशांत किशोर ने गया जी में किया बड़ा चुनावी वादा

‘प्राइवेट स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन’, प्रशांत किशोर ने गया जी में किया बड़ा चुनावी वादा

  • June 30, 2025
अगर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं तो आखिर कौन है अनदेखा और अनसुना हाईकमान? खड़गे के बयान पर बीजेपी का तंज

अगर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं तो आखिर कौन है अनदेखा और अनसुना हाईकमान? खड़गे के बयान पर बीजेपी का तंज

  • June 30, 2025
तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

  • June 30, 2025
INDIA गठबंधन पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- ‘ये मुल्ला मौलवी का नमाजवाद…’

INDIA गठबंधन पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- ‘ये मुल्ला मौलवी का नमाजवाद…’

  • June 30, 2025
झूठ बोलना भाजपा की राष्ट्रीय नीति, भाषा विवाद के बीच संजय राउत का BJP पर वार

झूठ बोलना भाजपा की राष्ट्रीय नीति, भाषा विवाद के बीच संजय राउत का BJP पर वार

  • June 30, 2025
कर्नाटक कांग्रेस में घमासान! पार्टी में असंतोष के बीच विधायकों संग वन-टू-वन चर्चा करेंगे सुरजेवाला

कर्नाटक कांग्रेस में घमासान! पार्टी में असंतोष के बीच विधायकों संग वन-टू-वन चर्चा करेंगे सुरजेवाला

  • June 30, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हमारे खून में अब तक असर हुसैन का है June 30, 2025
  • ब्लॉक प्रमुख और पति पर सरकारी संपत्ति कब्जाने का आरोप June 30, 2025
  • मुस्लिम फंड के महाप्रबंधक की माता अब्बासी का इंतकाल June 30, 2025
  • साप्ताहिक बुध बाजार अब रविवार को, भायला रोड पर अस्थाई स्थानांतरित June 30, 2025
  • कांवड मार्ग पर जलभराव और सड़क पर बने गढ्ढो ने खोली प्रशासन के निरिक्षण की पोल: June 30, 2025
  • ‘प्राइवेट स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन’, प्रशांत किशोर ने गया जी में किया बड़ा चुनावी वादा June 30, 2025
  • अगर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं तो आखिर कौन है अनदेखा और अनसुना हाईकमान? खड़गे के बयान पर बीजेपी का तंज June 30, 2025
  • तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा June 30, 2025
  • आठ वर्ष पूर्ण होने के बावजूद जीएसटी की जटिलता बरकरार: शीतल टण्डन June 30, 2025
  • प्रदेश सरकार द्वारा प्राइमरी पाठशालाओं को बंद करने का फैसला दलितों, पिछड़ों और गरीबों के संवैधानिक अधिकारों का हनन: अशोक सैनी June 30, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez