• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Ganesh Chaturthi 2021: आज गणेश चतुर्थी पर इस मुहूर्त में करें गणपति स्थापना, जानें पूरी विधि

  • September 10, 2021
Ganesh Chaturthi 2021: आज गणेश चतुर्थी पर इस मुहूर्त में करें गणपति स्थापना, जानें पूरी विधि
  • Ganesh Chaturthi 2021 भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। आप भी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करना चाहते हैं तो हम आपको मूर्ति स्थापना मुहूर्त एवं पूरी विधि के बारे में बताते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी की धूम खासकर महाराष्ट्र में देखने को मिलता है, लेकिन अब देश के कई हिस्सों में भी लोग गणेश चतुर्थी मनाने लगे हैं और अपने घर पर गणपति की स्थापना करने लगे हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 सितंबर दिन शुक्रवार से शुरु हो रहा है। आप भी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करना चाहते हैं तो हम आपको मूर्ति स्थापना की मुहूर्त एवं पूरी विधि के बारे में बताते हैं।

गणेश चतुर्थी 2021 तिथि

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का प्रारंभ आज रात 12 बजकर 18 मिनट पर हो रहा है। इसका समापन 10 सितंबर दिन शुक्रवार को रात 09 बजकर 57 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को मनाई जाएगी।

गणेश चतुर्थी 2021 मूर्ति स्थापना मुहूर्त

गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 06:04 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक रवि योग है। ब्रह्म योग भी शाम 05:43 बजे तक है। रवि योग में गणेश चतुर्थी का प्रारंभ हो रहा है, वहीं गणेश चतुर्थी पूजा का मुहूर्त दिन में 11:03 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक है। ऐसे में आप गणपति स्थापना पूजा मुहूर्त में कर लें। या फिर इस दिन राहुकाल 10:44 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है, इस समय को छोड़कर प्रात:काल से लेकर राहुकाल के प्रारंभ से पूर्व कर लें।

गणपति स्थापना विधि

गणेश चतुर्थी पूजा के लिए आप मिट्टी से बनी गणपति प्रतिमा का चयन करें। यह पर्यावरण के अनुकूल रहेगी। गणपति को गाजे बाजे के साथ अपने घर लाएं। एक चौकी पर पीले वस्त्र का आसन लगाकर गणपति को स्थापित करें।

अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च।

श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम।।

इस मंत्र से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करें।

अब गंगाजल और पंचामृत से गणेश जी का अभिषेक करें। उनको वस्त्र अर्पित करें। फिर चंदन, धूप, दीप, पुष्प, सिंदूर, जनेऊ, मोदक, फल आदि चढ़ाएंं। उसके बाद आरती करें। आप जितने दिन के लिए गणपति को अपने यहां रखना चाहते हैं, उतने दिन उनकी विधि विधान से सुबह और शाम की पूजा करें।

 

Post navigation

Prev
Next
चुनाव आयोग के दो बड़े फैसलों पर कांग्रेस का हमला, केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR रद्द हो

चुनाव आयोग के दो बड़े फैसलों पर कांग्रेस का हमला, केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR रद्द हो

  • October 16, 2026
‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO

‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO

  • October 16, 2026
स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

  • October 16, 2026
बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल!

बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल!

  • October 16, 2026
CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी

CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी

  • October 16, 2026
नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन

नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • चुनाव आयोग के दो बड़े फैसलों पर कांग्रेस का हमला, केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR रद्द हो October 16, 2026
  • परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- ‘हमारा…’ October 16, 2026
  • राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, ‘रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा’ October 16, 2026
  • अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, ‘हमें उम्मीद है कि…’ October 16, 2026
  • ‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO October 16, 2026
  • स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा October 16, 2026
  • CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह 4:30 बजे NSUI और युवा कांग्रेस के कई नेता हिरासत में October 16, 2026
  • बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल! October 16, 2026
  • ‘हर कोई पत्रकार बनने लगेगा तो पैदा होंगी मुश्किलें’, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र पत्रकारों और रील बनाने वालों के अधिकारों पर उठाए सवाल October 16, 2026
  • CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी October 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021