shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर

सहरानपुर के थाना मंडी क्षेत्र में बेहट बस अड्डे के पास शुक्रवार देर रात 11.15 बजे तीन मंजिला मकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि सर्जिकल पार्ट्स का सामान इस मकान में था। इसी में आग लगी है। आग काफी हद तक बुझा लिया गया है।

आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट हो सकता है। मगर अभी स्पष्ट कारण का पता नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक लोकेश बत्रा से सामान को लेकर जानकारी ली जा रही है।

Jamia Tibbia