स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए RSS व मुस्लिम चलाएंगे ‘हम मजबूत-मजबूत भारत’ अभियान

स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए RSS व मुस्लिम चलाएंगे ‘हम मजबूत-मजबूत भारत’ अभियान

मेरठः कोरोना संकट से पूरा देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ भी राष्ट्रीय एकता को बल देने वाले तरह-तरह के अभियान चला रहा है। इसी क्रम में RSS नौ जून से 10 अगस्त दो माह चलने वाले `हम मजबूत-मजबूत भारत`अभियान की शुरूआत करेगा। बता दें कि इसके लिए मुस्लिमों में स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की अलख जगाएगा। संघ के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने इसकी पहल शुरू की है।

बता दें कि अभियान के तहत RSS व मुस्लिम गांव-गांव व शहर –शहर जाएंगे। इसके तहत ‘हिंदुस्तानी अपनाएंगे-भारत को बनाएंगे’, ‘कट्टरता मिटाएंगे-नफरत भगाएंगे’, ‘ना भड़केंगे न भड़कने देंगे’, ‘एक हिंद जय हिंद जोर से गुंजाएंगे’, का नार भी होगा। ‘हम मजबूत- मजबूत भारत अभियान’ में हम सब हिंदुस्तानी भाषा, हिंदुस्तानी तहजीब, अपने हिंदुस्तानी बुजुर्गों की इज्जत करने और हम वतन हिंदुस्तानी हाथों और कारखाने में बनने वाले सामान का उपयोग करने की शपथ लेंगे..! जय हिन्द। ऐसा शपथ पत्र भरवाया जाएगा। इसमें उसको भरने वाला का नाम पता, मोबाइल नंबर और ईमेल भी दर्ज किया जाएगा।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संगठन संयोजक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के प्रभारी तुषारकांत हिंदुस्‍तानी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधि सारे अभियान के तहत मुस्लिम बस्तियों, गांव, कॉलोनी में जाएंगे। उनको स्वदेशी वस्तु अपनाने के लिए जागरूक करेंगे। हर गांव और कॉलोनी से कुछ उत्साही मुस्लिमों को अपने साथ लेकर अगली बस्ती में अपील करने का काम किया जाएगा। आज आत्मनिर्भर भारत का होना वक्त की जरूरत है।


विडियों समाचार