shobhit University Gangoh
 

मेरठ उपद्रव में गोलीबारी करने वाले पांच गिरफ्तार, सबका है आपराधिक रिकॉर्ड

मेरठ उपद्रव में गोलीबारी करने वाले पांच गिरफ्तार, सबका है आपराधिक रिकॉर्ड

उपद्रव में पुलिस पर पत्थरबाजी और गोलीबारी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में कई बातें सामने आईं। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर कई और जगह दबिश दी। पुलिस उपद्रव के वीडियो से मिलान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के अनुसार उपद्रव के आरोपी अनस पुत्र शकील उर्फ कल्लन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। अनस ने पुलिस पर गोली चलाई थी। उसकी निशानदेही पर नदीम पुत्र सगीर निवासी मुमताज नगर जादू वाली गली ब्रह्मपुरी व लिसाड़ीगेट पुलिस ने परवेज, हैदर, मोहसिन और सलीम निवासी श्यामनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अनस से एक पिस्टल, पांच कारतूस, नदीम से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए।  परवेज, हैदर, मोहसिन, सलीम से एक-एक तमंचा बरामद किया गया। चारों आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाई थीं। अनस पर 25 हजार का इनाम था। उसने नीली टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। पूछताछ में उसने बताया कि पहचान छिपाने के लिये मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

पुलिस पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने में उसके साथ अनीस खलीफा निवासी ऊंचा सद्दीकनगर था। सभी छह आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

पीएफआई के पदाधिकारी ने भेजे थे
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी अनस ने बताया कि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पदाधिकारी परवेज  ने 19 दिसंबर को लिसाड़ीगेट में मीटिंग की थी। गोली चलाने की जिम्मेदारी अनीस खलीफा को दी थी। अनीस खलीफा ने उनको अवैध हथियार उपलब्ध कराए। उसके बाद पुलिस ने खलीफा की तलाश शुरू की। खलीफा की गिरफ्तारी के बाद और भी राज खुलेंगे।

Jamia Tibbia