पहले दुष्कर्म का प्रयास, फिर पीड़िता का घर फूंका; पड़ोसियों की मदद से बुझाई आग

पहले दुष्कर्म का प्रयास, फिर पीड़िता का घर फूंका; पड़ोसियों की मदद से बुझाई आग

मेरठ। लिसाड़ीगेट में बुधवार देर रात दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत करने पर आरोपितों ने पीड़िता के घर में आग लगा दी। इससे परिवार दहशत में आ गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आधा से अधिक घर जल चुका था। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में महिला अपनी बहन के घर आई थी। देर शाम बहन नाश्ते के लिए सामान लेने दुकान पर चली गई।

आरोप है कि इसी बीच कालोनी के रहने वाले रियाजुल, फरदीन और शादान घर में घुस गए और महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की बहन दुकान से घर पहुंची तो आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। रात में महिला का पति घर लोटा तो दोनों बहनों ने पूरा घटनाक्रम बताया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता स्वजन के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची।

रात करीब 11 बजे जब पीड़िता थाने पर तहरीर लिख रही थी तभी आरोपितों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने महिला के घर में आग लगा दी। पता चलने पर स्वजन घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। तब तक घर का काफी सामान जल चुका था। इसके बाद स्वजन फिर थाने पहुंचे और आरोपितों को नामजद करते हुए दुष्कर्म के प्रयास और घर में आग लगाने की तहरीर दी। दोनों पक्ष मुस्लिम हैं।

पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे