shobhit University Gangoh
 

दिल्ली पुलिस के एसीपी सहित चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआइआर

दिल्ली पुलिस के एसीपी सहित चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआइआर

नोएडा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेस-दो पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक एसीपी सहित चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। हौजखास एंकलेव दिल्ली निवासी सिमरन सोढ़ी की शिकायत के अनुसार उनकी दिल्ली निवासी संदीप सिंह से मुलाकात हुई थी। दोनों ने सेक्टर-80 में एक फैक्ट्री किराये पर ली थी। कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया।

आरोप है कि इसके बाद संदीप ने दुव्यवहार करना शुरू कर दिया। बाद में उन्हें पता लगा कि संदीप के पिता ईश्वर सिंह दिल्ली पुलिस में एसीपी हैं। आरोप है कि उसी कारण वह उनके साथ आए दिन गाली गलौच करने लगे और परेशान करने लगे।

पीड़ित ने इस मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल इस मामले में संदीप सिंह, ईश्वर सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान का कहना है कि जिन्होंने यहां एफआइआर दर्ज कराई है उनके खिलाफ पहले से दिल्ली में एफआइआर है, अब इन्होंने यहां कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें पुलिस में काम करने वालों को रिश्तेदार दूसरों पर रौब दिखाकर उन्हें डराते धमकाते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आए जिसमें पुलिस वालों के परिवार के सदस्य भी अपराधों को अंजाम देते रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में कुछ माह पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर का लड़का आपराधिक वारदातों में शामिल पाया गया था। उसके बाद उसे रंगे हाथों पकड़ा गया था

Jamia Tibbia