शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज, भगवान राम को लेकर दिया था विवादित बयान

शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज, भगवान राम को लेकर दिया था विवादित बयान

पुणे। भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ शुक्रवार को पुणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे की शिकायत के बाद जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ।

क्या है पूरा मामला?

शरद पवार गुट के नेता आव्हाड ने बीते दिनों शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें मांसाहारी बताया था। उन्होंने कहा था,

भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा। क्या यह सही है या नहीं…

पुणे की विश्रामबाग पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया।


विडियों समाचार