• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम 4.30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

  • January 18, 2022
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम 4.30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार शाम 4.30 बजे महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। सरकार द्वारा जारी एक मीडिया एडवाइजरी के अनुसार सीतारमण आज एक महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे पर शाम 4.30 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार शाम 4.30 बजे ‘महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे’ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। सरकार द्वारा जारी एक मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, सीतारमण आज एक महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे पर शाम 4.30 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूदा समय में केंद्रीय बजट 2022 के लिए विभिन्न स्टेक होल्डर के साथ पूर्व-बजट चर्चा कर रही हैं। वह 1 फरवरी को बजट पेश करेगी।

भारत का सबसे बड़ा बीमाकर्ता जीवन बीमा निगम (LIC), इस महीने अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के प्रमुख डिटेल प्रकाशित कर सकता है और मार्च के मध्य तक सार्वजनिक शेयर जारी करना शुरू कर सकता है। एलआईसी की लिस्टिंग भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होना तय है, जिसमें सरकार का लक्ष्य हिस्सेदारी बेचने से 900 अरब रुपये (12.2 अरब डॉलर) जुटाने का है। भारत में जीवन बीमा बाजार में एलआईसी की बहुलांश हिस्सेदारी है और सरकार को उम्मीद है कि आईपीओ से इस वित्तीय वर्ष में घाटे के अंतर को पाटने में मदद मिलेगी।

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर की गंभीर होती चुनौती और पांच राज्यों के चुनावों की सियासी सरगर्मी के बीच संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वर्ष 2022-23 का आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद के संयुक्त अभिभाषण के साथ शुरू होने वाले बजट सत्र के दो चरण होंगे। पांच राज्यों के चुनाव में राजनीतिक नेताओं और पार्टियों की व्यस्तता के मद्देनजर बजट सत्र का पहला चरण केवल 12 दिनों तक 31 जनवरी से 11 फरवरी तक ही चलेगा।

राष्ट्रपति के दोनों सदनों में संयुक्त अधिवेशन के बाद पहले ही दिन लोकसभा और राज्यसभा में मौजूदा वित्त वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन एक फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। देश की महिला वित्तमंत्री के तौर पर निर्मला संसद में लगातार चौथी बार आम बजट पेश करने का रिकार्ड बनाएंगी। मोदी सरकार की दूसरी पारी का भी यह चौथा और 2014 से अब तक लगातार नौंवा आम बजट होगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026
SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez