आखिरकार धर्म सिंह सैनी हो ही गए भाजपाई – Dr Dharam Singh Saini Join BJP
सहारनपुर (Dr Dharam Singh Saini Join BJP): लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पूर्व मंत्री डा धर्म सिंह सैनी भाजपा में शामिल हो ही गए। मेरठ के भाजपा कार्यालय में पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने डा धर्म सिंह सैनी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
पिछले काफी समय से धर्म सिंह सैनी के भाजपा में जाने की चर्चा चल रही थी लेकिन डॉ धर्म सिंह सैनी की जॉइनिंग टलती जा रही थी।
डॉ धर्म सिंह सैनी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैनी समाज पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। लोकसभा की कई सीटों पर सैनी समाज के मतदाताओं का खासा प्रभाव है। डॉ धर्म सिंह सैनी के भाजपा मे संमलित होने पर इन सीटों पर भाजपा की पकड़ मजबूत होगी।

