• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Fight Against COVID-19: कोरोना संक्रमण की लड़ाई में फिर फ्रंट पर आए BJP नेता, संसाधन जुटाने को दी विधायक निधि

  • April 18, 2021
Fight Against COVID-19: कोरोना संक्रमण की लड़ाई में फिर फ्रंट पर आए BJP नेता, संसाधन जुटाने को दी विधायक निधि
  • Fight Against COVID-19 in UP डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों तथा एक दर्जन से अधिक विधायकों ने अपनी निधि से एक-एक करोड़ रुपया चिकित्सीय संसाधन जुटाने के लिए दिए हैं।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी स्ट्रेन के काफी गति पकडऩे के दौरान संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के मंत्री तथा विधायक फ्रंट पर आ गए हैं। सूबे में कोविड-19 महामारी के चलते गंभीर होते हालात में आम लोगों को जरूरी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए विधायक निधि देने की होड़ फिर से दिखने लगी है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई तेज हो चुकी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक अफसर और कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। संसाधनों की कमी न हो इसके लिए मंत्री तथा विधायकों ने भी अपनी निधि का मुंह खोल दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों तथा एक दर्जन से अधिक विधायकों ने अपनी निधि से एक-एक करोड़ रुपया चिकित्सीय संसाधन जुटाने के लिए दिए हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिख कर निर्देशित किया है कि उनकी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये जारी कर दिए जाएं। इस रकम से प्रयागराज में अस्थायी आरटीपीसीआर जांच केंद्र बनाने, ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को दवाएं, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने पैतृक जिला कौशांबी के लिए भी 50 लाख रुपये जारी करने को कहा है, इससे भी जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी अपनी विधायक निधि से एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि कोविड महामारी से बचाव में खर्च करने की सहमति दी है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी मथुरा और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सीडीओ शाहजहांपुर को कोविड-19 महामारी से पीडि़तों के उपचार के लिए एक करोड़ रुपये उनकी विधायक निधि से अवमुक्त करने को कहा है।

प्रदेश में सबसे पहले विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक के अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये प्रदान करने के बाद अन्य मंत्रियों ने भी इस नेक सिलसिले को आगे बढऩा शुरू कर दिया है। लखनऊ कैंट क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपया कोविड संक्रमण से राहत दिलाने की सामग्री खरीदने के लिए दी है। उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाले तिवारी ने लखनऊ के सीडीओ को विधायक राशि दान करने के लिए पत्र लिखा है।

लखनऊ से विधान परिषद स्नातक सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने अपनी विधायक निधि से सात जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा करने के साथ ही धनराशि भी आवंटित कर दी है। उन्होंने लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व प्रतापगढ़ में अपनी विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए सातों जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसके साथ ही काम तेजी से करवाने का भी आग्रह किया है।

बीते वर्ष गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण लाकडाउन लगने के बाद विधायकों व मंत्रियों में अपनी क्षेत्र विकास निधि से धनराशि देने की परंपरा शुरू हुई थी। बाद में महामारी से बचाव के लिए अस्पतालों में जरूरी चिकित्सीय व्यवस्थाएं करने के लिए सरकार ने 2020-21 की विधायक निधि निरस्त करने का फैसला लिया था।

 


Post navigation

Prev
Next
हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

  • March 23, 2026
असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब…

असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब…

  • March 23, 2026
क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’

क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’

  • March 23, 2026
‘सड़क पर नमाज पढ़ने वाले पाकिस्तान जाएं या फिर…’, यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान

‘सड़क पर नमाज पढ़ने वाले पाकिस्तान जाएं या फिर…’, यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान

  • March 23, 2026
‘कीमत तो चुकानी होगी’, होर्मुज पार करने वाले चुनिंदा जहाजों से ईरान करेगा वसूली; 18 करोड़ देना होगा टोल

‘कीमत तो चुकानी होगी’, होर्मुज पार करने वाले चुनिंदा जहाजों से ईरान करेगा वसूली; 18 करोड़ देना होगा टोल

  • March 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि March 23, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 23, 2026
  • डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प March 23, 2026
  • राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा March 23, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित आरोपी, दूसरा फरार March 23, 2026
  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़ March 23, 2026
  • तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस March 23, 2026
  • दिनदहाडे अंबेहेटा मे हुई फायरिंग की घटना मचा हडकंप, बाईक सवारो ने युवक पर दागी गालियां, बाल बाल बचा March 23, 2026
  • चाप्परचीडी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे लाखो का नुकसान March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez