• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

केएमपी पर भयंकर सड़क हादसा, कई वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत

  • October 22, 2021
केएमपी पर भयंकर सड़क हादसा, कई वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत
  • कई वाहनों की टक्‍कर में करीब 9 लोगों की मौत होने की प्राथमिक सूचना है वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के सिविल अस्‍पताल में ले जाया गया है। शवों की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है। वहीं शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो चुके हैं

बहादुरगढ़। झज्‍जर में बादली के पास कुंडली-मानेसर-पलवल केएमपी एक्‍सप्रेस वे पर भयंकर हादसा हुआ है। कई वाहनों की टक्‍कर में करीब 9 लोगों की मौत होने की प्राथमिक सूचना है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के सिविल अस्‍पताल में ले जाया गया है। शवों की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है। वहीं शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो चुके हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है तो वहीं मृतकों के स्‍वजनों से बात करने का प्रयास किया जा रहा है।

झज्‍जर एसीपी यशवर्धन ने बताया कि अलसुबह एक अर्टिगा गाड़ी में करीब 11 लोग सवार थे और ये सभी राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर के पास स्थित गोगामेड़ी धाम के मेले से आए थे और गाजियाबाद के सिरसागंज जा रहे थे। वहीं निवासी यूपी के फिरोजाबाद जिले के गांव नांगल अनूप के थे। इन्‍होंने अपनी गाड़ी को रोड पर खड़ा किया हुआ था। चालक जैसे ही गाड़ी लेकर चला तो इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अर्टिगा गाड़ी को रौंद दिया, इससे गाड़ी में सवार दस लोगों में से 8 की मौत हो गई तो दो बच्‍चे गंभीर हैं, इनकी हालत ठीक है।

वहीं इस हादसे के बाद यहीं से जा रही एक इको कार के चालक ने जायजा लेने के लिए अपनी रफ्तार धीमी की तो इसकी टक्‍कर एक ट्रक से हो गई और इस कार के चालक की भी मौत हो गई। अर्टिगा कार में सवार मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के सिविल अस्‍पताल में भेजा गया है। वहीं दो घायलों को रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना खतरनाक था कि जिसने भी देखा सिहर गया। गाडि़यों के परखच्‍चे उड़ गए। अर्टिगा गाड़ी के महज चंद अवशेष बचे हैं। इससे पहले भी केएमपी पर सड़क हादसे होते रहे हैं मगर इस बार यह बड़ा हादसा है। एक ही झटके में नौ लोगों की जान चली गई।

अभी मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले थे। बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में जो करीब दो ढाई साल की बच्ची है। वह अपने पापा का नाम उमेश और मम्मी का नाम आरती बता रही है। मिंटू मामा का नाम भी बता रही है।

मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और करीब डेढ़ साल का बच्चा है। जो करीब ढाई साल की बच्ची है। उसके पैर में चोट है। आठ मृतकों में से सिर्फ बच्चे का सिर बचा हुआ है। सभी वयस्कों में से एक महिला का कुछ हद तक सिर बचा है। बाकी सभी के कुचलकर खत्म हो गए।

अर्टिगा गाड़ी के चालक का नाम अमन उर्फ मोनू है। वह फिरोजाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। वह जैसे ही गाड़ी लेकर ट्रक के पीछे से चलने लगा। तभी यह घटना हुई।

 


Post navigation

Prev
Next
प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

  • March 27, 2026
अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

  • March 27, 2026
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026
विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

  • March 26, 2026
रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez