Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब, हरियाणा में किसानों ने रोकी रेल, यूपी में पीएससी की 160 कंपनी तैनात

  • October 18, 2021
पंजाब, हरियाणा में किसानों ने रोकी रेल, यूपी में पीएससी की 160 कंपनी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
  • किसान संघों द्वारा बुलाए गए रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को तैनात किया गया है। बहादुरगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि हम परिस्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर किसान संगठनों का छह घंटे का राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है। सोमवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किसान संगठनों का यह आंदोलन चलेगा। इस प्रदर्शन से यूपी, पंजाब और हरियाणा में ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के सीपीआरओ ने कहा है कि आंदोलन की वजह से उत्तर रेलवे जोन में 30 स्थान प्रभावित हुए हैं। वहीं, लखनऊ पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसान संगठन के ‘रेल रोको आंदोलन’ में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उनके बेटे आशीष मिश्रा टेनी को गिरफ्तार किया गया है।

Kisan Rail Roko Andolan Live Updates:

रेल यात्रा नहीं हुई बाधित

उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिलों में बाहर से भी अधिकारी भेजे गए हैं जो लगातार किसान संगठनों और अन्य नेताओं से बात कर रहे हैं। कहीं भी रेल यातायात बाधित नहीं है, कुछ जगहों पर जब ट्रेन नहीं जा रही थी तो किसानों ने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। एतियातन लगभग 160 कंपनी पीएससी और 9 कंपनी पैरामिलेट्री लगाई गई हैं।

ट्रेनों पर कोई अशर नहीं

किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन पर रेलवे के DCP हरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक हमें कहीं भी किसी भी ट्रैक पर बाधा होने और ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी नहीं है। हम पड़ोसी राज्यों की जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, अगर वहां कोई दिक्कत आए तो हम दिल्ली में उसके लिए तैयार रहे।

मोदी नगर में प्रदर्शनकारियों ने मालगाड़ी रोकी

उत्तर प्रदेश के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आंदोलन कर रहे किसानों ने रेल यातायात रोक दिया। सैकड़ों किसान ट्रेनों और मालगाड़ियों की आवाजाही को रोकने के लिए पटरियों पर बैठ गए। गाजियाबाद जिले के चार थानों के सुरक्षा बलों को मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर प्रांतीय सशस्त्र पुलिस (पीएसी) की एक कंपनी के साथ तैनात किया गया है।

पंजाब में यात्रियों को हो रही परेशानी

किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन की वजह से यात्रियों को काफि परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन के यात्रियों का कहना है कि रेल रोको आंदोलन के कारण एसएएस नगर जिले की डेरा बस्सी तहसील के दप्पर स्टेशन पर ट्रेन को रोके जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बीएसएफ तैनात

किसान संघों द्वारा बुलाए गए रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर, हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को तैनात किया गया है। बहादुरगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पवन शर्मा ने कहा, ‘किसान संघों ने आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसलिए, हमने यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बीएसएफ यहां भी है। हम परिस्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने हमसे नहीं की कोई बात: राकेश टिकैत

किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन पर भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि रेल रोको आंदोलनअलग-अलग जिलों में अलग-अलग जगह होगा। पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है। भारत सरकार ने अभी हमसे कोई बात नहीं की है।

रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। अमृतसर के देवीदास पुरा गांव में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक पर बैठे है।

प्रदर्शनकारियों को वखनऊ पुलिस की चेतावनी

वहीं, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। लखनऊ पुलिस ने कहा है कि किसान संगठन के ‘रेल रोको आंदोलन’ में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। जिले में 144 सीआरपीसी भी लगाया गया है और अगर कोई सामान्य स्थिति को बाधित करने की कोशिश करता है तो एनएसए लगाया जाएगा।

अजय कुमार मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को जारी बयान में कहा कि लखीमपुर खीरी नरसंहार मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी, ताकि लखीमपुर खीरी हिंसा में न्याय सुरक्षित किया जा सके। इसके लिए घोषित कार्यक्रम के तहत 18 अक्टूबर को रेल सेवाएं बाधित की जाएंगी। किसान संगठनों की तरफ से कहा गया है कि रेल संपत्ति को बिना क्षति पहुंचाए रेल रोको शांतिपूर्ण रहेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के सदस्य बलबीर राजेवाल ने बताया कि अजय मिश्र और उनका बेटा, आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर रेल रोकी जाएंगी। मोर्चा ने कहा कि उन्होंने अपने भाषणों में हिंदुओं और सिखों के बीच नफरत, दुश्मनी और सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा दिया। उनके वाहनों को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया था कि एमओएस टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने एक किसान को गोली मार दी थी, जबकि अन्य को उनके वाहनों ने कुचल दिया था। हालांकि, टेनी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनका बेटा घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। आशीष ने वही दोहराया और एसकेएम के आरोपों का खंडन किया। मामले में अब तक आशीष मिश्रा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
विकसित भारत के लिए PM मोदी का युवाओं पर फोकस, IIT खड़गपुर में छात्रों से की बात

विकसित भारत के लिए PM मोदी का युवाओं पर फोकस, IIT खड़गपुर में छात्रों से की बात

  • November 21, 2026
‘लश्कर के अंतिम आतंकवादी को मार गिराया’, अरुणाचल में बोले अमित शाह

‘लश्कर के अंतिम आतंकवादी को मार गिराया’, अरुणाचल में बोले अमित शाह

  • November 21, 2026
सहारनपुर में मस्जिदों को नोटिस पर सियासत, ओवैसी-चंद्रशेखर ने डीएम को दिया ज्ञापन

सहारनपुर में मस्जिदों को नोटिस पर सियासत, ओवैसी-चंद्रशेखर ने डीएम को दिया ज्ञापन

  • November 21, 2026
मां की अंतिम यात्रा में भावुक हुए CM योगी, अर्थी को दिया कंधा, नम आंखों से किया अंतिम नमन

मां की अंतिम यात्रा में भावुक हुए CM योगी, अर्थी को दिया कंधा, नम आंखों से किया अंतिम नमन

  • November 21, 2026
राहुल गांधी के ‘समझौतावादी PM’ वाले बयान पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 4 सवाल

राहुल गांधी के ‘समझौतावादी PM’ वाले बयान पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 4 सवाल

  • November 21, 2026
CM योगी की मां के निधन पर PM मोदी ने फोन कर जताया दुख, अमित शाह-अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

CM योगी की मां के निधन पर PM मोदी ने फोन कर जताया दुख, अमित शाह-अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • November 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर पुलिस से बड़ी चूक, सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर November 21, 2026
  • मां को कंधा देते भावुक हुए CM योगी, कुमार विश्वास बोले- ‘संन्यासी मुखिया ने निभाया पुत्रधर्म’ November 21, 2026
  • ‘ये हादसा नहीं, लापरवाही का नतीजा’, मणिपुर में जहरीली शराब से मौत पर राहुल ने BJP को घेरा November 21, 2026
  • क्रिकेटर सिराज पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी, अपनी पार्टी के नेता ने ही दिखाया आईना November 21, 2026
  • सहारनपुर खादी महोत्सव का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने किया उद्घाटन November 21, 2026
  • रामायण फिल्म पर विवाद! भगवान राम को दिखाने के तरीके पर भड़की VHP November 21, 2026
  • पटना एयरपोर्ट पर दिखा PM मोदी और नीतीश कुमार का अलग अंदाज, गर्मजोशी से मिले, फिर किया गया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन November 21, 2026
  • विकसित भारत के लिए PM मोदी का युवाओं पर फोकस, IIT खड़गपुर में छात्रों से की बात November 21, 2026
  • ‘लश्कर के अंतिम आतंकवादी को मार गिराया’, अरुणाचल में बोले अमित शाह November 21, 2026
  • ‘पुरानी स्क्रिप्ट अब नहीं चलेगी’, सौरव दास का ED को लेकर केंद्र पर निशाना November 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021