शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में नृत्य व गीत से यादगार बनी फेयरवेल पार्टी

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में नृत्य व गीत से यादगार बनी फेयरवेल पार्टी

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 25-04-2025 को स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए साथी जूनियर छात्रों के द्वारा फेयरवेल पार्टी उड़ान का आयोजन किया गया। इस फेयरवेल पार्टी में बी.टेक, एम.सी.ए एवं बी.सी.ए के छात्र एवं छात्राएं शामिल रही। इस कार्यक्रम में नृत्य, कविता, शायरी, साड़ी मेकिंग जैसे अनेक सांस्कृतिक आयोजन किए गए। साथ ही देर शाम को एक शानदार डीजे पार्टी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने पूरे विधि-विधान से मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा ने कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का स्वागत कर की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्रों को अनेक शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में अतिथियों द्वारा फेयरवेल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमे बी.टेक अंतिम वर्ष से मिस्टर फेयरवेल रजत कुमार व मिस फेयरवेल ईशा वर्मा चुनी गई। वहीं एम.सी.. अंतिम वर्ष से मिस्टर फेयरवेल देवव्रत व मिस फेयरवेल स्वाति आर्य चुनी गई और बी.सी. अंतिम वर्ष से मिस्टर फेयरवेल विशाल कश्यप व मिस फेयरवेल तन्वी सैनी चुनी गई। मिस्टर फेयरवेल व मिस फेयरवेल का चुनाव निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, निर्णायक मंडल में प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, डॉ. सोमप्रभ दुबे, अजय शर्मा एवं प्रदीप शर्मा शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में विभाग के हेड प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सूर्यकान्त पाठक, विनोद राठी, नितिन कुमार, सुमिका जैन, कुलदीप चौहान, शुभम कुमार, अरुण सैनी, जितेंद्र सैनी, रियांशु सैनी, नमन सैनी, सहनवाज, अनूप कुमार, तरुण सैनी, रवि कुमार, विशाल कुमार, सागर पँवार आदि का विशेष सहयोग रहा।


विडियों समाचार