अपना दल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों द्वारा अनदेखी करने पर जताया रोष

अपना दल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों द्वारा अनदेखी करने पर जताया रोष
  • सहारनपुर में राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते अपना दल के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। अपना दल की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया तथा अपना दल के पदाधिकारियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की सूची बनाकर अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने का निर्णय लिया। अपना दल की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अजीत बैंस व सह प्रभारी नदीम अहमद तथा अवनीश गौतम ने कार्यकर्ताओं से संगठन के सम्बंध में जानकारी ली।

इस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें अवगत कराया कि अधिकारी अपना दल की कोई सुनवाई नहीं करते और कार्यालय में मिलने का समय भी नहीं देते। उनका आरोप था कि अधिकारी बेलगाम होकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐसे अधिकारियों की सूची बनाकर अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने की मांग की।

बैठक में अपना दल के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने पार्टी की समीक्षा कराते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश में पुन: भाजपा व अपना दल एस की सरकार बनाने के लिए जीजान से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष गुफरान अली ने कहा कि ऐसे अधिकारी जो कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ करते हैं उन्हें बेनकाब किया जाएगा।

युवा मंच के जिलाध्यक्ष समीर भटनागर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपना दल एस को मजबूत बनाने का काम करें। इस दौरान शहर विधानसभा अध्यक्ष राहुल शर्मा, इकरामन अहमद, मो. साजिद, कुणाल चौहान, विशाल, अनुज, रजत, अशोक, वेदपाल, संजय, नरेश, आदित्य, सुभाष आदि मौजूद रहे।