• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत में कोरोना वायरस के एक और टीके को मिली मंजूरी, एक्सपर्ट कमेटी ने दी सहमति

  • April 12, 2021
भारत में कोरोना वायरस के एक और टीके को मिली मंजूरी, एक्सपर्ट कमेटी ने दी सहमति
vaccine will be given to all people above 18 years
  • कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए भारत में तीसरे कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V को मंजूूरी दे दी गई है। इसके इमरजेंसी इस्तेमाल को अनुमति देने पर आज एक्सपर्ट कमिटी की बैठक की गई जिसमें इस वैक्सीन के लिए हरी झंडी दिखा दी गई।

नई दिल्ली । भारत में कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए तीसरे कोरोना वैक्सीन के आने की संभावना बन गई है। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के लिए कम पड़े वैक्सीन के स्टॉक को देखते हुए एक्सपर्ट कमेटी सोमवार को  स्पूतनिक  V (Sputnik V) के इमरजेंसी इस्तेमाल को लेकर बैठक करेगी। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत जनवरी माह में हो गई और अब तक  कुल 10,45,28,565 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

बता दें कि अभी देश में दो कोविड-19 वैक्सीन विकसित किए गए हैं। इनमें से एक कोविशील्ड है और दूसरा कोवैक्सीन। साथ ही वहीं इस साल की तीसरी तिमाही के अंत तक पांच और वैक्सीन आने की खबर है। इनमें स्पूतनिक V, बायोलॉजिकल ई द्वारा विकसित  जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन, सीरम इंडिया की  नोवावैक्स वैक्सीन, जायडस कैडिला वैक्सीन और भारत बायोटेक की इंट्रानसल वैक्सीन है।

हाल में ही भारत में स्पूतनिक V वैक्सीन के उत्पादन के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) और हैदराबाद स्थित विरचो बायोटेक के बीच एक समझौता किया गया। दोनों की ओर से इसे लेकर एक संयुक्त बयान में बताया गया कि 2021 की दूसरी तिमाही में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का काम पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद वैक्सीन का कमर्शियल उत्पादन शुरू हो जाएगा। बता दें कि इनके बयान के अनुसार स्पूतनिक 91.6 फीसद प्रभावी है।

दरअसल महाराष्ट्र, दिल्ली छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी है। हालांकि प्रशासन की ओर से सख्ती और  एहतियात भरे  कदम उठाए जा रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन से लेकर नाइट कर्फ्यू समेत अनेकों पाबंदियों की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में रविवार को 1,68,912 नए कोविड-19 के मामले आए और 904 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं अभी देश में कुल 12,01,009 सक्रिय मामले हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

  • March 24, 2026
धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान

धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान

  • March 24, 2026
‘भारत गायब, यह कबूल नहीं’, ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस

‘भारत गायब, यह कबूल नहीं’, ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस

  • March 24, 2026
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट

  • March 24, 2026
हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

  • March 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस March 24, 2026
  • धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान March 24, 2026
  • ‘भारत गायब, यह कबूल नहीं’, ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस March 24, 2026
  • यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट March 24, 2026
  • हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि March 23, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 23, 2026
  • डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प March 23, 2026
  • राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा March 23, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित आरोपी, दूसरा फरार March 23, 2026
  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez