उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा आज, Shift 1 के लिए सुबह 9.29 बजे तक एंट्री

New Delhi : बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में सत्र 2023-25 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2023 का आयोजन आज यानी वीरवार, 15 जून 2023 को किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम (UP BEd Timings) के अनुसार परीक्षा 3-3 घंटे की दो पालियों में आयोजित की जानी है, जो कि सुबह 9 बजे और दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे। बीयू ने यूपी बीएड जेईई 2023 में सम्मिलित होने जा रहे करीब 6 लाख उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश (UP BEd Exam Gudieline) आधिकारिक वेबसाइट, bujhansi.ac.in पर पहले ही जारी कर दिए थे। उम्मीदवार दोनों पालियों (Shift 1, Shift 2) की समाप्ति के बाद परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों (UP BEd JEE 2023 Question Paper Analysis) यहां पर ले सकेंगे।
Uttar Pradeh BEd JEE 2023 Live: Shift 1 के लिए सुबह 9.29 बजे तक एंट्री
बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड जेईई 2023 की पहली पाली के लिए अधिकतम सुबह 9.29 तक एंट्री की घोषणा की गई है।
LIVE BU UP BEd JEE 2023 Updates: पहली पाली Shift 1 के लिए टाइमिंग
उम्मीदवारों को सुबह की पाली में आयोजित किए जाने वाले पहले पेपर में सुबह 8 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। हालांकि, इंट्री परीक्षा शुरू होने के अधिकतम 30 मिनट पहले यानी सुबह 9.29 बजे तक मिलेगा।
LIVE UP BEd JEE 2023 Updates: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 1 घंटा पहले पहुंचे
बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार आवंटित परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंच जाएं।