shobhit University Gangoh
 

15 मार्च को रोजगार मेले का ऑफ़लाइन आयोजन

  • जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, द्वारा 15 मार्च 2021 को आफलाईन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी  सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें।

सहारनपुर [24CN]  सहायक निदेशक, सेवायोजन श्री शिवललित सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंनले बताया कि ऐसे इच्छुक पुरूष/महिला अभ्यर्थी जो 10वी से स्नातक व आई0टी0आई0 पास हो, 18 से 30 वर्ष की आयु के हो 15 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियो को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा।

श्री शिवललित सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियो का सेवायोजन पोर्टल ww.sewayojan.up.nic.in पर ऑफ़लाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थीयो द्वारा कम्पनी के लिए आनॅलाईन आवेदन भी (जैसे-1.लाॅग इनकरे 2.समस्त नौकरियाॅ 3.केवल जिला सहारनपुर चुने 4.रोजगार मेला रिक्तिया प्रदर्षितकरे 5. आवेदनकरें ) किया जा सकता है। साक्षात्कार 15 मार्च 2021 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, निकट विकास भवन ,दिल्ली रोड, सहारनपुर मे होगा।

Jamia Tibbia