पुण्यतिथि पर किया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण

पुण्यतिथि पर किया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण
  • सहारनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का काम किया गया।

स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने जिस सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्रांति की देश में अलख जगाई थी, उसी के चलते आज पूरी दुनिया में भारत के युवा इस क्षेत्र में देश का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने एक ओर जहां कम्प्यूटर क्रांति की अलख जगाई, वहीं दूसरी ओर युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार दिलाकर देश के विकास एवं राजनीति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया।

पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी विशेष कार्यशैली के बल पर एक ओर जहां देश में असम और पंजाब जैसी समस्याओं का समाधान किया। वहीं दूसरी ओर देश के बाहर श्रीलंका जैसी समस्या का भी समाधान किया। कार्यक्रम में गणेश दत्त शर्मा, पूर्व मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम शर्मा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, धर्मवीर जैन, राजन अग्रवाल, इमरान कुरैशी, दुष्यंत राणा, वीरसैन उपाध्याय, नसीब खान, सौरभ भारद्वाज, गुलशेर अलवी, रवि कुमार, प्राणनाथ, प्रभजीत, सुनील कुमार, सतपाल बर्मन, डा. राजा फरीद आदि मौजूद रहे।