डा. के. पी. सिंह बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर महामंत्री

डा. के. पी. सिंह बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर महामंत्री
  • सहारनपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने प्रमुख समाजसेवी डा. के. पी. सिंह धीमान को महानगर इकाई का महामंत्री मनोनीत किया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि डा. के. पी. ंिसह धीमान विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। उनकी समाजसेवा व व्यापार मंडल के प्रति समर्पण भावना के मद्देनजर उन्हें महानगर महामंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि डा. के. पी. सिंह धीमान के महानगर महामंत्री बनने से व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी।

डा. के. पी. सिंह धीमान के उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का महानगर महामंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष प्रकाश चंद धीमान, जिलाध्यक्ष लीलाधर धीमान, डा. प्रमोद धीमान, संदीप धीमान, प्रमोद धीमान आवास विकास, उमंग धीमान, ललित धीमान ढोला माजरा, नरेश धीमान कानूनगो, रमेश चंद धीमान आदि ने खुशी जाहिर की है।