भाजपा सरकारों में सभी वर्गों को मिला उचित सम्मान: डा. धर्मसिंह सैनी

- सहारनपुर के सरसावा में प्रबुख सम्मेलन को सम्बोधित आयुष राज्यमंत्री डा. धर्मसिंह सैनी।
सरसावा [24CN]। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की सरकार है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबका विकास करने में प्राथमिकता रखती है। आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी डा. धर्मसिंह सैनी आज कस्बा सरसावा के अम्बाला रोड स्थित एक पैलेस में एक आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों से भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान, मजदूर व व्यापारी हितों के लिए हजारों योजनाएं चलाई गई हैं जिनका सभी वर्गों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया है, जैसे अन्य सरकारें करती थी। जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुन: भाजपा सरकार आने वाली है क्योंकि योगी सरकार द्वारा सबको अहमियत दी गई है। सबको सम्मान मिला है तथा भयमुक्त समाज देने का काम किया गया है।
सम्मेलन में जिला संयोजक संदीप शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अनुज राठी, नकुड़ ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, नेहा राणा, भाजपा नगराध्यक्ष सुशील काम्बोज, देहाज मंडल अध्यक्ष अमरीश राणा, नकुड़ मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, चिलकाना मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, सुभाष चौधरी, अशोक चौधरी बुढेड़ा, सुशील सैनी, मंत्री प्रतिनिधि चरणंिसह सैनी, पीआरओ रवि सैनी, निर्दोष प्रधान, राकेश चेयरमैन सोराना, धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा अम्बाला रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारम्भ डा. धर्मसिंह सैनी ने किया। इस दौरान डा. विनोद नरैया, रूचि यादव, नेहा राणा, अनीता धनकर, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. राजेश शर्मा, डा. रमेश सजवाण, शमशाद आदि मौजूद रहे।