‘डॉन नहीं मानता, मगर बाहुबली कहना गलत नहीं’, बृजभूषण सिंह पर क्या बोले अवध ओझा?

‘डॉन नहीं मानता, मगर बाहुबली कहना गलत नहीं’, बृजभूषण सिंह पर क्या बोले अवध ओझा?

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और शिक्षक अवध ओझा ने आज (2 अप्रैल) मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘हमारे शहर में लोग उन्हें ‘बाहुबली’ मानते हैं. वहीं बाबा रामदेव का जिक्र करते उन्होंने बोला कि, उसने भी कुछ लोगों ने पूछा था कि क्या वे बृज भूषण शरण सिंह को बाहुबली मानते हैं या नहीं?

‘डॉन नहीं मानता, मगर ‘बाहुबली’ कहना गलत नहीं’

हालांकि, ओझा ने यह भी स्पष्ट किया कि वे उन्हें ‘डॉन’ नहीं मानते, लेकिन उनके व्यक्तित्व और प्रभाव को देखते हुए ‘बाहुबली’ कहना गलत नहीं होगा. क्योंकि बाहुबली वो होता है,  जो हर बात को राजनीतिक मंच से नहीं कहता, बल्कि उसकी बातों और फैसलों का असर अपने आप दिखाई देता है. बृज भूषण शिंह भी ऐसे ही व्यक्तित्व के आदमी हैं. ओझा ने आगे बताया कि बृज भूषण का खुद का यह मानना हैं कि जब कोई राजनेता बयान देता है और कोई बाहुबली बयान देता है तो उसमें जमीन-असमान का फर्क होता है.

‘आप जहां से बोलेंगे, मैं वहां से चुनाव जीत कर आऊंगा’

ओझा ने आगे बताया कि, किसी व्यक्ति ने बृज भूषण से पूछा था कि वे किस सीट से चुनाव लड़ना पसंद करेंगे? जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं, आप जहां से बोलेंगे मैं वहां से चुनाव लड़ जाऊंगा और जीत कर भी आऊंगा. इसके बाद ओझा ने कहा कि इस तरह का आत्मविश्वास और बयान केवल एक बाहुबली ही दे सकता है. इसलिए बाहुबली के ये नाम उनके लिए बहुत अच्छा है.