shobhit University Gangoh
 

डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
सहारनपुर में जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते जिलाधिकारी व एसएसपी।

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जिला कारागार पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा जिला कारागार में बंद कैदियों को इस बीमारी से बचाने के लिए साफ-सफाई के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी दिनेश कुमार पी आज जनता कर्फ्यू के दौरान भ्रमण करते हुए अचानक जिला कारागार पहुंचे जहां उन्होंने कारागार अधीक्षक डा. विरेश राज शर्मा के साथ जिला कारागार के अस्पताल का निरीक्षण कर कैदियों को दिए जाने वाले भोजन व उपचार की जानकारी ली तथा साफ-सफाई के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों के हाथ सैनेटाइज कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. विरेश राज शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइड लाईन के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा डीआईजी कारागार के निर्देशानुसार आगामी 31 मार्च तक बंदियों से मुलाकात पर भी रोक लगा दी गई है।

 

Jamia Tibbia