Skip to content
    24CityNews
    • होम
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • दिल्ली
      • बिहार
      • हरियाणा
      • उत्तराखंड
    • शहर
      • सहारनपुर | Saharanpur News
      • लखनऊ
      • गाज़ियाबाद
      • मुज़फ्फर नगर
      • मेरठ
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
    • ज्योतिष
    • व्यापार
    • धर्म
      • व्रत एवं त्यौहार
    • जीवन शैली
    • कनवर्टर
    • Latest Jobs
    • Ad
     
     

    दीपों का त्योहार दीपावली आज, जानें- लक्ष्मी पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त, समय, मंत्र व सबकुछ

    • November 4, 2021
    दीपों का त्योहार दीपावली आज, जानें- लक्ष्मी पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त, समय, मंत्र व सबकुछ
    • दिवाली वाले दिन शाम और रात के समय पूजा का विधान है। पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या की रात को देवी लक्ष्मी स्वयं धरती पर आती हैं और प्रत्येक घर में विचरण करती हैं। जिन घरों में साफ-सफाई प्रकाश और विधि-विधान से देवी-देवताओं की पूजा होती है।

    नई दिल्ली। दीपावली हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन मुख्य तौर पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, महाकाली की पूजा होती है। दिवाली पूजन प्रदोष काल में किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार प्रत्येक साल हिंदी महीना कार्तिक कृष्ण पक्ष का अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत ही महत्व रखता है। दिवाली का पर्व अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है। दीपावली पांच दिनों का पर्व होता है जिसमें धनतेरस से भाई दूज तक यह त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की शाम लक्ष्मी-गणेश, कुबेर और माता सरस्वती की विशेष पूजा आराधना करने का विधान है। आइए जानते हैं दिवाली पर शुभ-मुहूर्त में किस तरह किया जाता है लक्ष्मी पूजन…

    दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का महत्व (Significance of Lakshmi Puja on Diwali)

    दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे बड़ा और खास मौका होता है। सभी को दिवाली का इंतजार बेसब्री से रहता है। मान्यता है कि दिवाली की रात को ही माता लक्ष्मी सभी पर सबसे ज्यादा अपनी कृपा बरसाती हैं। दिवाली वाले दिन शाम और रात के समय पूजा का विधान है। पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या की रात को देवी लक्ष्मी स्वयं धरती पर आती हैं और प्रत्येक घर में विचरण करती हैं। जिन घरों में साफ-सफाई, प्रकाश और विधि-विधान से देवी-देवताओं की पूजा -आराधना व मंत्रों पाठ होता है मां लक्ष्मी वहीं पर निवास करने लगती हैं। जिस कारण से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव और धन की कभी भी कमी नहीं होती है।

    लक्ष्मी पूजा की विधि: (Method of Lakshmi Puja on Diwali)

    -दिवाली पर लक्ष्मी पूजा से पहले पूरे घर की साफ-सफाई कर लें। घर में गंगाजल का छिड़काव करें। घर को अच्छे से सजाएं और मुख्य द्वार पर रंगोली बना लें।

    -पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाकर वहां देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। चौकी के पास जल से भरा कलश रख दें।

    -माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा पर तिलक लगाएं और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाकर उन्हें जल, मौली,गुड़, हल्दी, चावल, फल, अबीर-गुलाल आदि अर्पित करें।

    -इसके बाद देवी सरस्वती, मां काली, श्री हरि और कुबेर देव की विधि विधान पूजा करें। महालक्ष्मी पूजा के बाद तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरणों की पूजा करें।

    -अंत में माता लक्ष्मी की आरती जरूर करें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं। प्रसाद घर-परिवार के सभी सदस्यों में बांट दें।

    दिवाली पूजा मंत्र (Diwali Puja Mantra)

    मां लक्ष्मी मंत्र- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

    सौभाग्य प्राप्ति मंत्र- ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

    कुबेर मंत्र-ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।

    पूजा मुहूर्त: (Lakshmi Puja Muhurta on Diwali)

    लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 06:09 PM से 08:04 PM

    लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:39 PM से 12:31 AM, नवम्बर 05

    अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 04, 2021 को 06:03 AM बजे

    अमावस्या तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 AM बजे

    दिवाली पूजा सामग्री की सूची (list of diwali puja material)

    मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा, रोली, कुमुकम, अक्षत (चावल), पान, सुपारी, नारियल, लौंग, इलायची, धूप, कपूर, अगरबत्तियां, मिट्टी, दीपक, रूई, कलावा, शहद, दही, गंगाजल, गुड़, धनिया, फल, फूल, जौ, गेहूं, दूर्वा, चंदन, सिंदूर, पंचामृत, दूध, मेवे, खील, बताशे, जनेऊ, श्वेस वस्त्र, इत्र, चौकी, कलश, कमल गट्टे की माला, शंख, आसन, थाली. चांदी का सिक्का, चंदन, बैठने के लिए आसन, हवन कुंड, हवन सामग्री, आम के पत्ते प्रसाद।

     

     


    पत्रकार अप्लाई करे Apply

    Post navigation

    Prev
    Next
    आमिर खान का करियर खत्म, अब पठान…, KRK का बॉलीवुड स्टार को तंज

    आमिर खान का करियर खत्म, अब पठान…, KRK का बॉलीवुड स्टार को तंज

    • August 14, 2022
    पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने विभाजन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने विभाजन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    • August 14, 2022
    सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सरफराज गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा

    सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सरफराज गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा

    • August 14, 2022
    JK पुलिस के 108 जवानों को वीरता पदक, इस साल 1082 जांबाजों को सम्मान

    JK पुलिस के 108 जवानों को वीरता पदक, इस साल 1082 जांबाजों को सम्मान

    • August 14, 2022
    सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- राष्ट्र प्रथम का भाव बनाएगा भारत को विश्वशक्ति

    सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- राष्ट्र प्रथम का भाव बनाएगा भारत को विश्वशक्ति

    • August 14, 2022
    उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने यति नरसिंहानंद को बताया सिरफिरा

    उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने यति नरसिंहानंद को बताया सिरफिरा

    • August 14, 2022
    राकेश झुनझुनवाला ने 5 हजार के निवेश से की थी शुरुआत, आज 40 हजार करोड़ नेटवर्थ

    राकेश झुनझुनवाला ने 5 हजार के निवेश से की थी शुरुआत, आज 40 हजार करोड़ नेटवर्थ

    • August 14, 2022
    यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली सहित आपके राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

    यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली सहित आपके राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

    • August 14, 2022
    राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की आशंका को लेकर अलर्ट, इंटरनेट मीडिया पर भी बढ़ा पहरा

    राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की आशंका को लेकर अलर्ट, इंटरनेट मीडिया पर भी बढ़ा पहरा

    • August 14, 2022
    मेरठ में बोले जेपी नड्डा, अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहरा रहा है तिरंगा

    मेरठ में बोले जेपी नड्डा, अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहरा रहा है तिरंगा

    • August 14, 2022
    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन

    • August 14, 2022
    मकर राशि वाले जातकों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, जानें-अन्य राशियों का हाल

    मकर राशि वाले जातकों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, जानें-अन्य राशियों का हाल

    • August 14, 2022

    Latest Jobs

    • UP Police SI Result 2022: यूपी पुलिस में 9534 सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
      UP Police SI Result 2022: यूपी पुलिस में 9534 सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
      June 13, 2022
    • UPSC CSE 2021: सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित, पीएम मोदी ने दी बधाई, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
      UPSC CSE 2021: सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित, पीएम मोदी ने दी बधाई, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
      May 30, 2022
    • UP Police Result : यूपी पुलिस SI का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
      UP Police Result : यूपी पुलिस SI का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
      April 2, 2022

    Recent Posts

    • आमिर खान का करियर खत्म, अब पठान…, KRK का बॉलीवुड स्टार को तंज August 14, 2022
    • पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने विभाजन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि August 14, 2022
    • सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सरफराज गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा August 14, 2022
    • JK पुलिस के 108 जवानों को वीरता पदक, इस साल 1082 जांबाजों को सम्मान August 14, 2022
    • सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- राष्ट्र प्रथम का भाव बनाएगा भारत को विश्वशक्ति August 14, 2022
    • Independence day 2022: लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन कल, दिल्ली में निकलने से पहले इन बातों का रखें ख्याल August 14, 2022
    • Terrorist In UP: यूपी में स्‍वतंत्रता द‍िवस से पहले छह द‍िन में पकड़े गए 3 आतंकी, सबका एक ही मकसद, दहशत फैलाना August 14, 2022
    • उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने यति नरसिंहानंद को बताया सिरफिरा August 14, 2022
    • राकेश झुनझुनवाला ने 5 हजार के निवेश से की थी शुरुआत, आज 40 हजार करोड़ नेटवर्थ August 14, 2022
    • यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली सहित आपके राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? August 14, 2022

    State and City

    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttrakhand
    • Bihar
    • Madya Pradesh
    • Himachal Pradesh
    • Lucknow News
    • Saharanpur News
    • Ghaziabad News
    • Muzaffarnagar
    • Shamli
    • Hariana
    • Deoband
    • Nakur
    • Gangoh

    More

    • कालम
    • क्रिकेट
    • बॉलीवुड
    • विश्व
    • व्यापार

    Subscribe for Newsletter

    Email

    More

    • Quick Contact
    • About Us
    • Advertise with Us
    • Privacy Policy
    • Apply for Journalist

    24CityNews - Design & Developed by WP Support World