मण्डलायुक्त ने किया धान क्रय केन्द्रों व गौशाला का औचक निरीक्षण मण्डी परिसर में धान क्रय केन्द्र के प्रभारी की लापरवाही के चलते हटाया गया

सहारनपुर [24CN]। मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद में तेजी लाई जाए। उन्हांेने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। इसके समुचित प्रबंध किये जाए। उन्होंने मण्डी परिषद के परिसर मंे संचालित धान क्रय क्रेन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी श्री अरूण दत्त शर्मा, वरिष्ठ विपणन अधिकारी द्वारा अपने कार्यों में पर्याप्त रूचि न लिये जाने के कारण, मण्डलायुक्त द्वारा तत्काल केन्द्र प्रभारी को बदलने के निर्देश दिये गये।

श्री लोकेश एम0 ने आज मण्डी परिषद सहारनपुर परिसर में सचंालि धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए। मण्डलायुक्त के निर्देश पर  सम्भागीय विपणन अधिकारी द्वारा मण्डी स्थित धान क्रय केन्द्र प्रभारी श्री अरूण दत्त शर्मा को तत्काल केन्द्र से हटाते हुये इनके स्थान पर श्री अंकित कुमार विपणन निरीक्षक की तैनाती कर दी गयी। इस क्रय केन्द्र पर ई-पोस मशीन के सही प्रकार से कार्य न करने का तथ्य प्रकाश में आया जिसके सम्बन्ध मंे मण्डलायुक्त द्वारा मौके पर ही खाद्य विभाग के उच्चाधिकारियों को तत्काल समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये गये।

मण्डलायुक्त ने इसके पश्चात भारतीय खाद्य निगम के क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। यहॉ पर केन्द्र प्रभारी श्रीमती दीपशिखा तैनात है। उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके केन्द्र पर आज 06 टोकन आये है, सभी कृषकों की ई-पोस के माध्यम से उपस्थिति लगवा दी गयी है। केन्द्र पर कोई समस्या नहीं पायी गयी। शासन के निर्देशों के अनुरूप दोनों क्रय केन्द्र पर सभी उपकरण सही स्थिति में पाये गये।

श्री लोकेश एम. ने आज तीनों जनपदों के अपर जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने-अपने जनपद में संचालित समस्त क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर दो दिन में आख्या उपलब्ध कराये। साथ ही समस्त लेखपाल द्वारा व्यक्तिगत रूप से टोकन प्राप्त सभी कृषकों को फोन कर क्रय केन्द्रों पर बुलायेगें।  उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चिित करें किसी भी किसान को धान क्रय केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाएि।

मण्डलायुक्त ने क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के उपरान्त अस्थायी गो-आश्रय स्थल, ढल्लामाजरा, विकास खण्ड, पुॅवारका का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की सूचना मिलने पर खण्ड विकास अधिकारी पुवॉरका व पशुपालन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहॅुच गये। यहॉं पर गोवंश के देखभाल की स्थिति पर मण्डलायुक्त द्वारा संतोष व्यक्त किया गया किन्तु गोवंश के मूत्र आदि के कारण शेड के बाहर हो रही कीचड पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा खण्ड विकास अधिकारी पुवांरका को निर्देशित किया गया कि 15 दिन के भीतर ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।  15 दिन बाद गो-आश्रय स्थल का पुनः निरीक्षण किया जायेगा।