राजनीति से नहीं, आम जनता एवं व्यापारियों की भावनाओं से प्रेरित था व्यापारियों का प्रदर्शन,
मेयर डा. अजय सिंह का बयान निन्दनीय
सहारनपुर। सहारनपुर उद्याग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा मेयर डा. अजय कुमार सिंह द्वारा समाचार पत्रों में दिये गये बयान जिसमें कल के व्यापारियों के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया गया, उसकी घोर निंदा व्यापार भवन में आयोजित आज की बैठक में समस्त उपस्थित व्यापारियों द्वारा की गयी।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने अपने सम्बोधन में कहा कि व्यापारियों ने आम जन व व्यापारियों की भावनाओं से प्रेरित होकर प्रदर्शन किया है, न कि राजनीति से प्रेरित होकर। सोचना व समझना मेयर को है कि क्यूं इतनी बड़ी संख्या में व्यापारियों को सड़कों पर उतरना पड़ा। वही व्यापारी जो हर बाजार में, हर चुनाव में भाजपा का साथ देता है एवं चुनाव जितवाने में अहम भूमिका निभाता है उसे प्रदर्शन कर अपनी बात को कहने की आवश्यकता क्यों पड़ी? जनप्रतिनिधियों को जनता के हित में कार्य करना चाहिए न कि व्यक्तिगत हितों के लिए। प्रान्तीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, महानगर महामंत्री पुनीत चैहान ने कहा कि प्रदर्शन की सफलता नगर निगम को हजम नहीं हो रही है, तभी ऐसे उल्टे सीध ो बयान मेयर द्वारा दिये जा रहे हैं। अपने दायित्वों का बोध नहीं पर अपने अधि कारों का पूर्ण ज्ञान है मेयर साहब को।
अंधाधुंध टैक्स वृद्धि अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी चाहे किसी भी रूप में जाना पड़े। महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी एवं युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुभव शर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेयर डा. अजय सिंह का बयान राजनीति से प्रेरित है, ना कि व्यापारियों द्वारा किया गया प्रदर्शन।
उनके बयान ने व्यापारियों को एकजुट करने का कार्य किया। व्यापारी और उग्रता एवं तीव्रता से इस आंदोलन को चलायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से आर. के. मल्होत्रा, महेश नारंग, स. राजपाल सिंह, अशोक छाबडा, नीरज जैन, दीपक खेड़ा, मुकेश दत्ता, सूरज ठक्कर, मदन लाम्बा, मुकेश धनगर, घंटाघर व्यापारी एसोसिएशन से सुरेन्द्र ठकराल, नखासा बाजार से राशिद शमशी, कृष्ण लाल ठक्कर, राजीव मदान, रामराजीव सिंघल, संजय भसीन, राजकुमार विज, विनीत चैहान, कुबेर नरूला, नयाबाजार से अनिल चोपड़ा, चैकी सराय से इकबाल, नूरबस्ती से बबलू जैदी, फरजान उल हक, ऋषिराज धींगडा, कक्कडग़ंज से नत्थू यादव, सतनाम खुराना, राजकुमार नरूला आदि व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।